हरियाणा

HARDWARE SOHNA ROAD: दो महीने बंद रहेगी हार्डवेयर से सोहना जाने वाली सड़क,मरमत का कार्य होगा शुरू

HARDWARE SOHNA ROAD :दो महीने बंद रहेगी हार्डवेयर से सोहना जाने वाली सड़क,मरमत का कार्य होगा शुरू

औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद के सेक्टर-24, 25 और सरूरपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क हार्डवेयर-सोहना मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए एफएमडीए ने इस मार्ग को गुरुवार से दो महीने के लिए बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। वाहन चालकों को इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार से सड़क की एक लेन बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दूसरे लेन से वाहनों को गुजारा जाएगा। मरम्मत कार्य के दौरान वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

हार्डवेयर सोहना रोड औद्योगिक क्षेत्रों की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। इस सड़क से रोजाना करीब 20 हजार वाहन गुजरते हैं, जिनमें भारी मालवाहक ट्रक, बसें, ऑटो और दोपहिया वाहन भी शामिल हैं। सड़क की हालत कई सालों से जर्जर बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कुछ स्थानों पर सड़क बीच से टूट गई है। डिवाइडर खस्ताहालत अवस्था में है। ग्रिल जगह-जगह टूट कर एक तरफ झुक गई है, जिससे दुर्घनाओं का खतरा बना हुआ है।साथ ही रोजाना लंबा जाम लग जाता है, जिससे परेशानी झेलनी पड़ती है

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने मरम्मत कार्य को दो चरणों में पूरा करने की योजना बनाई है। पहले एक लेन की मरम्मत होगी, दूसरी लेन से वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। फिर दूसरी लेन की मरम्मत शुरू की जाएगी। इस दौरान यातायात प्रभावित रहेगा। मरम्मत के बाद सड़क की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे मार्ग पर जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है

बारिश के दौरान हादसे का खतरा
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से बारिश के दिनों में दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। दोपहिया वाहन चालक पानी में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। लोगों की गाड़ियां पानी में फंस जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए यह सड़क परेशानी का सबब बन चुकी थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा, ‘मरम्मत कार्य के दौरान सड़क की एक लेन चालू रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक धीमा रह सकता है। वाहन चालकों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए लोगों से वैकल्पिक मार्गों उपयोग करने की अपील की है।’

एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता विनय ढुल ने कहा, ‘सड़क कई जगह से टूटी हुई है। इस कारण जाम लगता है। सुबह-शाम समस्या काफी ज्यादा रहती है। इसे देखते हुए सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।गुरुवार से काम शुरू कर दिया जाएगा।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago