हरियाणा

FAKE IPS: खुद को डी.सी.पी साउथ दिल्ली बताने वाला फर्जी IPS चढ़ा फरीदाबाद पुलिस के हत्थे

FAKE IPS: खुद को डी.सी.पी साउथ दिल्ली बताने वाला फर्जी IPS चढ़ा फरीदाबाद पुलिस के हत्थे

फरीदाबाद: 19 मार्च को रात्रि के समय प्रबंधक थाना पल्ला के पास डी.सी.पी सेंट्रल के प्रवाचक द्वारा फोन करके सूचना दी गई कि डी.सी.पी सेंट्रल फरीदाबाद के फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आया, जो स्वयं को डी.सी.पी साउथ दिल्ली सुरेंद्र चौधरी IPS बता रहा था और कह रहा कि उसको अभी फरीदाबाद आना है, और उसको रास्ते का नहीं पता है, इसलिए उसे उचित स्थान पर पहुंचाने में सहायता करे, जिस पर थाना प्रबन्धक पल्ला, दिए गए मोबाइल नंबर से संपर्क कर दिल्ली बॉर्डर पहुंचे, जहां कुछ देर इंतज़ार करने के बाद एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना परिचय सुरेन्द्र चौधरी डी.सी.पी साउथ दिल्ली दिया, जिसको सरकारी गाड़ी में बैठाकर फरीदाबाद की तरफ चले।

कथित डी.सी.पी साउथ दिल्ली से उसका डेस्टिनेशन बारे पूछा तो उसने कहा वापिस ऩोएडा छोडकर आओ, जिस पर फर्जी IPS अधिकारी होने का शक हुआ, जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी का नाम गौरव शर्मा है जो महरौली दिल्ली में रहता है तथा Artech कंपनी नोएडा सेक्टर 62 में वरिष्ठ मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जिसको थाना पल्ला की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने इंटरनेट के माध्यम से डीसीपी साउथ दिल्ली व डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद के नंबर प्राप्त किए थे, उसने हवा बाजी के लिए कि क्यों ना पुलिस की गाड़ी में घूमा जाए, इसलिए उसने डीसीपी सेंट्रल को फोन कर अपने आपको सुरेंद्र चौधरी IPS डीसीपी साउथ दिल्ली बताया और फरीदाबाद में आने के लिए गाड़ी उपलब्ध कराने बारे कहा। आरोपी की पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि उसने प्रबंधक महिला थाना सेंट्रल को भी फोन कर किसी मामले में आगे pursue न करने बारे भी कहा था। आरोपी को बाद पूछताछ न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago