भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। 2 अगस्त की सुबह दोनों ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुप्रभातम सेवा में भी हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों भगवान की भक्ति में लीन नजर आए।
मंदिर से हार्दिक और माहिका की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पंड्या के नए लुक की हो रही है। उन्होंने मुंडन कराया हुआ है और बाल्ड लुक में नजर आए, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।
मंदिर दर्शन के दौरान हार्दिक ने सफेद कुर्ता-पायजामा, गले में लाल रंग की शॉल और माथे पर तिलक लगाया हुआ था। मंदिर से बाहर निकलते समय वह प्रसाद खाते हुए भी दिखाई दिए और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। वहीं, माहिका शर्मा सलवार-सूट में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। उन्होंने भी माथे पर तिलक लगाया था और बिना मेकअप के उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया।
हार्दिक पंड्या अपनी क्रिकेट के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक और माहिका शर्मा के रिश्ते की चर्चा लगातार होती रही है। दोनों अब कई मौकों पर साथ नजर आते हैं और फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।
भारतीय बैडमिंटन की युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ताइपे ओपन…
नई दिल्ली छात्रों के विरोध प्रदर्शनों की लहर, जिसके परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…
नई दिल्ली केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’…
भोपाल. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एक तरफ…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…