उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने समधी और आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई से पहले मायावती ने अशोक सिद्धार्थ से दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का प्रभार भी वापस ले लिया था। इसके बाद पार्टी ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक जानकारी जारी कर उनके निष्कासन का ऐलान किया।
मायावती ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों का चयन वही करेंगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में कई बैठकें हो चुकी हैं और अब तक दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी सीटों पर टिकट देने का फैसला उनके नेतृत्व में ही होगा।
मायावती ने कहा कि आकाश आनंद केवल पार्टी द्वारा तय किए गए उम्मीदवारों की घोषणा के लिए जनसभाएं कर रहे हैं। इसका उनके राजनीतिक कद बढ़ने या घटने से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर आकाश आनंद को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि इन बातों में “रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।”
मायावती ने अपने एक्स (X) पोस्ट में कहा कि पार्टी के लोग ऐसे शरारती और जातिवादी तत्वों से सतर्क रहें, जो गलत जानकारी फैलाकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह उनके नेतृत्व में चुनाव की तैयारी कर रही है।
नई दिल्ली छात्रों के विरोध प्रदर्शनों की लहर, जिसके परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…
नई दिल्ली केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’…
भोपाल. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एक तरफ…
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार…
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 2 अगस्त को होगा।…