Uncategorized

अंता उपचुनाव के बाद बयानबाजी तेज़, हनुमान बेनीवाल और सचिन पायलट ने BJP प्रदेश प्रभारी पर किया पलटवार

अंता उपचुनाव के नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली और राजस्थान में भाजपा की सरकार है, ऐसे में यदि पार्टी चाहती तो प्रशासनिक प्रभाव, राजनीतिक दबाव या मतदाता सूची में हस्तक्षेप के जरिए अंता उपचुनाव को अपने पक्ष में मोड़ सकती थी, लेकिन भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनभावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्पक्षता से चुनाव लड़ा।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कभी चुनाव आयोग की प्रक्रिया में दखल नहीं देती। छह महीने पहले से उपचुनाव तय था, लेकिन चुनाव को नियंत्रित करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा चुनाव आयोग को हाईजैक करती तो अंता में वह उपचुनाव जीत चुकी होती।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग ‘वोट चोरी’ का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें बिहार की जनता ने ही करारा जवाब दिया है। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की हालत लगातार बिगड़ रही है और आरोपों के सहारे राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत अब “धीरे-धीरे टाइम बार्ड (आउटडेटेड) हो गए हैं।’ उन्होंने भाजपा की लगातार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा, ‘हम इसलिए जीते क्योंकि पीएम मोदी के बोल और जनता के मन का समन्वय हो चुका है। प्रधानमंत्री जो कुछ भी संवाद करते हैं, वह सीधा जनता के दिल में उतर जाता है।

बता दें कि, लगातार हो रही बयानबाजी के बाद राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। तो वहीं इस जीत को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का बयान भी सामने आया है। सचिन पायलट ने कहा, “यह हमारी पार्टी की जीत है। सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी और इसके खिलाफ हर हथकंडा अपनाया गया। लेकिन इसके बावजूद, प्रमोद भाया ने 15,612 वोट लेकर शानदार जीत हासिल की है।

सचिन पायलट ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लोगों के खातों में 10-10 हजार रुपये डाले गए, लेकिन निर्वाचन आयोग ने इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। पायलट ने सवाल उठाया कि क्या कर्नाटक चुनावों में भी इसी तरह की स्थितियां देखने को मिलेंगी और आयोग की भूमिका पर चिंता व्यक्त की।

साथ ही उन्होंने कहा कि SIR को लेकर राहुल गांधी ने तमाम सबूत प्रस्तुत किए, मगर किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अब राजस्थान में भी एसआईआर सर्वे शुरू हो चुका है और कांग्रेस की ओर से नियुक्त बीएलए इस प्रक्रिया पर निगरानी रख रहे हैं। पायलट ने उम्मीद जताई कि राजस्थान में वोट चोरी जैसी कोई घटना सामने नहीं आएगी, लेकिन यदि ऐसा हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

नागौर सासंद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल के बयान पर जिसमें वे यह कह रहे हैं कि हम चाहते तो अंता चुनाव हमारी जेब में होता पर पलटवार किया है, बेनीवाल ने अग्रवाल के इस बयान पर निर्वाचन आयोग और राज्य के निर्वाचन विभाग से स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कि इस बयान के माध्यम से अग्रवाल ने निर्वाचन आयोग को अप्रत्यक्ष रूप से अपनी पार्टी के अधीन बताने का प्रयास किया है।

HimanshuKaushik

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago