विदेश

पूर्व PAK पीएम की बहनों से बदसलूकी, इमरान खान की 3 बहनों को सड़क पर घसीटा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इरफान की बहनों के साथ बदसलूकी की खबर सामने आई है। रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के बाहर इमरान खान की 3 बहनों (अलीमा, नौरीन खान और उजमा) के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है। एक वीडियो सामने आई है जिसमें उनकी बहने डरी, सहमी और कांपती हुई नजर आई है। मिली जानकारी के अनुसार नौरीन खान को हिरासत में लेने से पहले सड़क पर घसीटा गया।

बता दें कि, इमरान खान अदियाला जेल में एकांत करावास काट रहे है। तीनों बहने पूर्व पीएम से मिलने के लिए अदियाला जेल पहुंची थी लेकिन पाकिस्तान प्रशासन ने उन्हें उनके भाई से नहीं मिलने दिया।

इमरान खान की बहन नौरीन खान ने कहा कि, ‘मैं वहां पर खड़ी थी, पुलिसवाली आई और मुझे पकड़कर जमीन पर फेंका, मुझे तो समझ में नहीं आया, एक बहुत मोटी सी पुलिसवाली थी, मुझे लगा कि वो इसी काम के लिए आई थी। बाजू पकड़कर टांगों से घसीटा। ये बहुत अफसोसनाक है कि वे इस हद तक गिर सकते हैं। पंजाब पुलिस दरिंदा पुलिस है।’ इमरान की एक दूसरी बहन ने कहा कि “इन्हें सड़क पर घसीट रही थी वो औरतें, उन्हें गैरत भी नहीं”।

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मंगलवार देर रात कहा कि पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों के साथ रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर दुर्व्यवहार किया और उन्हें “हिंसक तरीके से हिरासत में” लिया। इमरान से मिलने की इजाजत न मिलने के बाद उसकी बहनें जेल के बाहर ही धरना दे रही थीं

पार्टी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में पार्टी कार्यकर्ता के अलावा अलीमा और उजमा नौरीन के चारों ओर जमा दिखाई दे रहे थे। नौरीन इस दौरान कांपती हुई दिखाई रही हैं।

ये भी पढ़ें:

हनुमान बेनीवाल और सचिन पायलट ने BJP प्रदेश प्रभारी पर किया पलटवार

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago