गुना से जयवर्धन, तो खंडवा से अरुण यादव, 18 प्रत्याशियों पर लगी मुहर!

देश में होने वाले लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। मध्यप्रदेश में लोसकभा के चुनाव 4 चरणों में संपन्न होंंगे। चुनावों के लिए बीजेपी ने प्रदेश में सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। वही कांग्रेस ने अबतक 10 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बाकी 18 सीटों पर कांग्रेस जल्द प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। खबर है कि कांग्रेस 18 सीटों पर 18 मार्च यानी आज सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर विचार करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज हो सकती है। हालांकि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बीते दिनों से जारी है। अंदर खाने से खबर है कि कांग्रेस ने 18 लोकसभा सीटों पर नामों को फाइनल कर लिया है। ऐलान बाकी है।

भोपाल से जीपी माली?

पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने भोपाल से पूर्व अपर कलेक्टर जी पी माली का नाम तय किया है। वही ग्वालियर से प्रवीण पाठक, रीवा से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की पत्नी नीलम मिश्रा, बालाघाट से हिना कांवरे का नाम लगभग तय किया हैं। जबकि कांग्रेस इंदौर से जीतू पटवारी को टिकट देना चाहती है, लेकिन पटवारी चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। उन्होंने इंदौर सीट से अक्षय कांति बम का नाम आगे किया है।

गुना से जयवर्धन सिंह?

सूत्रों के अनुसार विदिशा से देवेंद्र पटेल, उज्जैन से महेश परमार, शहडोल से फूंदी लाल सिंह मार्को, राजगढ़ से रामचंद्र दांगी के नाम पर मुहर लगी है। कांग्रेस गुना लोसकभा सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह को टिकट दे सकती है, हालांकि सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस गुना सीट से मौजूदा भाजपा सांसद केपी यादव को टिकट देना चाहती है। वही गुना सीट से अरुण यादव का नाम भी सामने आया है, लेकिन कांग्रेस ने अरूण यादव को खंडवा सीट से चुनाव लड़ने को कहा है।

जबलपुर से घनघोरिया?

इसके अलावा जबलपुर से लखन घनघोरिया, होशंगाबाद से संजय शर्मा, मंदसौर से पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर, सागर से श्वेता अखिलेश केसरवानी, दमोह से जय ठाकुर, राजगढ़ से रामचंद्र दांगी, रतलाम से कांतिलाल भूरिया का नाम लगभग तय बताया जा रहा हैं। बता दें कि कांग्रेस आज शाम तक बची 18 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक बयान में कहा था कि 18 मार्च को 100 प्रतिशत सभी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा।

 

 

admin

Recent Posts

1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली देश में वित्तीय नियमों में रविवार 1 नवंबर से बदले। GST काउंसिल ने…

2 hours ago

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से…

2 hours ago

RIL Q2 Results: रिलायंस का मुनाफा 41% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, Jio का भी शानदार प्रदर्शन

मुंबई  मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने वित्त वर्ष 2026-27…

2 hours ago

सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या का विरोध, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के कार्यक्रम के दौरान सियासी…

13 hours ago

उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिह्न, बदली सेरेमोनियल वर्दी।

सीएम धामी ने किया अनावरण, ध्येय वाक्य होगा ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’; छह नवंबर को राष्ट्रपति…

13 hours ago