गाजियाबाद में इंजीनियरिंग छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कविनगर में दोस्त के साथ पेपर देने जा रही इंजीनियरिंग की छात्रा को स्कूटी से गिराकर सड़क पर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा से मिली जानकारी के मुताबिक, पांच युवकों और उनके साथियों ने न सिर्फ उसके कपड़ों को फाड़ने की कोशिश करी बल्कि उसे बचाने के लिए आए दोस्त के साथ मारपीट भी हुई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी पक्ष इंजीनियरिंग के छात्र हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

ये है पूरा मामला

सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती का कहना है कि वह नोएडा के कॉलेज के इंजीनियरिंग की छात्रा है। शनिवार को वह अपने दोस्त के साथ पेपर देने के लिए स्कूटी से नोएडा जा रही थी। जैसे ही वह कविनगर औद्योगिक क्षेत्र मुखर्जी पार्क के सामने पहुंची तो वहां पहले से खड़े अध्यक्ष राना, अश्र्वंजय शर्मा, आदित्य शर्मा, कुनाल, आयुष मित्रा और उसके साथियों ने उनकी स्कूटी को रुकवा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाती कि उससे पहले ही आरोपियों ने लाता मारकर स्कूटी गिरा दी। इसके बाद आरोपियों ने अश्लील बाते बोलते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

 

छात्र को बचाने गए शख्स को आरोपियों ने जमकर पीटा

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसका दोस्त जब उसको बचाने आया तो हमलावरों ने उसे भी जमकर पीटा और घायल कर दिया। युवती के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर उन्हें धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

 

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

इस पूरी घटना के बाद युवती अपने दोस्त के साथ कविनगर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि छात्र, उसका दोस्त और हमला करने वाला आरोपी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी राना पीड़िता का पड़ोसी है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर अध्यक्ष राना, आदित्य कुनाल, अंश्वंजय शर्मा, आयुष मित्रा और अज्ञात लोगों के खिला केस दर्ज हो चुका है।

admin

Recent Posts

Uttarakhand News: आखिरी वक्त पर टला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केदारनाथ दौरा, 1-2 नवंबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम….

देहरादून. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उत्तराखंड स्थित केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है. राष्ट्रपति…

1 hour ago

9 साल बाद श्रीनगर में फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, 9.13 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम…

1 hour ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर के अवसर…

1 hour ago

संस्कारधानी स्ट्राइकर्स छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले फाइनलिस्ट बने, न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूरे टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन मैचों में…

1 hour ago

प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा की प्रेरणा देता हैरू वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का…

1 hour ago