भूपेश बघेल FIR : लोकसभा चुनाव से छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को एक बड़ा झटका लगा हैं। चुनाव से पहले बघेल संकट में दिखाई देने लगे है। भूपेश बघेल के खिलाफ राजधानी रायपुर में महादेव सट्टा ऐप मामले मेें मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में भूपेश बघेल समेत 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोपी में मामला दर्ज किया है। मामले को लेकर भूपेश बघेल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए है।
जानकारी के अनुसार EOW ने ईडी की शिकायत पर 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बघेल पर FIR दर्ज के बाद से प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भूपेश बघेल पर बीजेपी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘सत्ता में किए कुकर्मों का फल जनता ने दिया, अब सट्टा में किए कुकर्मों का फल कानून देगा। #कांग्रेस सटोरिये वही भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट करते बीजेपी पर पलटवार करते हुए लिखा है कि यह तो तय हो गया कि भाजपा ने राजनांदगांव में हार मान ली इसीलिए एफ़आईआर का खेल शुरु हो गया है। लेकिन न मैं डरने वाला हूं न पीछे हटने वाला हूं। लेकिन कई सवाल हैं इनके कौन जवाब देगा साँय-साँय?
भूपेश बघेल ने आगे लिखा है कि…
भूपेश का बीजेपी पर आरोप
आपको बता दें कि मामला दर्ज होने के बाद पूर्व सीएम बघेल ने एक प्रेसवार्ता की थी। जिसमें उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक साजिश करने का आरोप लगाया था। बघेल ने कहा था कि भाजपा राजनांदगांव सीट हार रही है, इसलिए बीजेपी उनका नाम एफआईआर में शामिल कर रही हैं। उन्होंने इसे बीजेपी की राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने आगे कहा था कि बीजेपी सर्वे में राजनांदगांव से कमजोर है। मामले के विवरण में मेरा नाम नहीं है, लेकिन नाम लिख दिया गया। विवरण में यह भी लिखा है कि मामले में अधिकारी भी शामिल है, लेकिन अधिकारियों का नाम क्यों नहीं लिखा?
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…
दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…
सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…
सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…
भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…
सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…