हरियाणा

फरीदाबाद में ‘चरण सुहावे’ गुरु चरण यात्रा का भव्य स्वागत, यात्रा के स्वागत में दौरान CM नायब सिंह सैनी रहे मौजूद

फरीदाबाद में ‘चरण सुहावे’ गुरु चरण यात्रा का भव्य स्वागत

 

फरीदाबाद की पावन धरती आज एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण की साक्षी बनी, जब ‘चरण सुहावे’ गुरु चरण यात्रा का स्वागत कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया और कहा कि, “गुरुचरण यात्रा का स्वागत करने का मुझे सौभाग्य मिला है, ये मेरे लिए गर्व और आस्था का पल है।”

CM सैनी ने कहा कि, हरियाणा की भूमि हमेशा से धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता की प्रतीक रही है। आज ये धरती एक बार फिर एक ऐसे गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनी है, जब गुरु गोबिंद सिंह जी की चरण धूल से पवित्र इस यात्रा का स्वागत किया जा रहा है

CM ने बताया कि, ये गुरुचरण यात्रा दिल्ली से प्रारंभ होकर बिहार के पवित्र स्थान पटना साहिब तक जाएगी। जहां गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ था। ये यात्रा गुरु परंपरा, भक्ति, और देश की एकता का प्रतीक है।

साथ ही CM सैनी ने कहा कि, “फरीदाबाद को दिल्ली का प्रवेश द्वार कहा जाता है, और आज ये प्रवेश द्वार पवित्र जोड़ा साहिब के माध्यम से स्वयं को धन्य कर रहा है। ये वही स्थल है जो गुरु गोबिंद सिंह जी की यादों से जुड़ा हुआ है। हमें गर्व है कि, गुरु जी के चरणों की धूल हरियाणा की धरती को पवित्र कर रही है।”

CM सैनी ने इस यात्रा के आयोजकों और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “ये यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। मैं आयोजकों को धन्यवाद देता हूं कि, उन्होंने हरियाणा को इस दिव्य यात्रा में शामिल कर सम्मान दिया।”

CM सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि, गुरु गोबिंद सिंह जी केवल सिख समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि, गुरु जी की शिक्षाएँ हमें हमेशा सत्य, साहस और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं

साथ ही “गुरुओं की वाणी हमें हमेशा जीवन का मार्ग दिखाती है। उनके उपदेश हर युग में प्रासंगिक हैं। जब हम गुरु की वाणी को अपने जीवन में अपनाते हैं, तब समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव स्थापित होता है।”

CM सैनी ने इस यात्रा की विशेषता बताते हुए कहा कि, इसमें माता साहिब कौर जी का पवित्र जोड़ा साहिब भी शामिल है, जो अपने आप में अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक महत्व रखता है। श्रद्धालुओं ने इस दौरान जोड़ा साहिब के दर्शन कर अपने को धन्य महसूस किया।

कार्यक्रम में CM सैनी ने ये भी घोषणा की कि, हरियाणा सरकार 1 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक पूरे प्रदेश में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां प्रकाश पर्व भव्य रूप से मनाएगी। उन्होंने कहा कि, “ये आयोजन हर जिले में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर आएगा।”

CM ने बताया कि, सरकार ने पवित्र चिल्ला साहिब भूमि, जहां गुरु नानक देव जी ने तपस्या की थी, उसे पवित्र गुरुद्वारा साहिब के नाम कर दिया है। ये कदम धार्मिक धरोहरों की सुरक्षा और उनके संरक्षण की दिशा में बड़ा निर्णय है।

CM सैनी ने अपने संबोधन में बताया कि, हरियाणा सरकार ने 1984 के सिख दंगों के पीड़ित 121 परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि, “सरकार इन परिवारों के दर्द को समझती है और उनके पुनर्वास के लिए हर संभव कदम उठाएगी।”

इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए संतों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं का हरियाणा सरकार की ओर से गरिमामय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह यात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारे गुरुजनों की अमर वाणी को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है।

मैं इस यात्रा में शामिल सभी संत गणों, आयोजकों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।”

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि, “गुरु परंपरा सदा जीवित रहे, यही हमारी प्रार्थना है। जिस प्रकार गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी तक का संदेश सेवा, बलिदान और एकता का रहा, हमें उसी पथ पर चलना है।”

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि, वे समाज में भाईचारे, प्रेम और सेवा की भावना को बढ़ाने में योगदान दें, क्योंकि यही गुरुजनों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago