हेल्थ

Gossips: गॉसिप करने से मिलेंगे आपको ये फायदे, अपार मानसिक शांति का करेंगे अनुभव, गॉसिप करेगी आपकी सारी चिंताएं दूर

Gossips: गॉसिप करने से मिलेंगे आपको ये फायदे

क्या आपको गॉसिप पसंद है लेकिन अक्सर लोग गॉसिप को गलत नजरिए से देखते है और ऑफिस में तो गॉसिप मानो शामत। अगर आप अपने ऑफिस में गॉसिप करते हुए नजर आ गए तो इसका मतलब है आप अपनी नौकरी से प्यार नहीं करते है। क्योंकि ऑफिस में गॉसिप करने की बिल्कुल मनाही होती है। लेकिन चाहे लड़के हो या लड़कियां काम में बीच में गॉसिप करना किसको नहीं पसंद होता। और शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसने कभी गॉसिप न की हो। डेली हमें हमारे आस पास कुछ ना कुछ ऐसा मिल ही जाता है जिसके बारे में हम हमारे फ्रेंड या क्लीग को बताना चाहते है।

लेकिन हां एक बात तो तय और इससे तो आप भी एतराज नहीं करेंगे कि गॉसिप केवल उसी व्यक्ति से करनी चाहिए जिस पर आप पूरा पूरा भरोसा करते है क्योंकि गॉसिप कब एक अफवाह या बकवास का रूप ले लें इसका किसी को नहीं पता। तो आज की वीडियो में हम आपको बताने वाले है कि गॉसिप आपकी सेहत के लिए काफी अच्छी है।

सुनकर हैरानी हुई.. तो आइए बताती हूं कैसे गॉसिप आपकी सेहत को फायदा पहुंचाती है लेकिन उससे पहले आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपका गॉसिप पार्टनर कौन है। और अगर कोई आपको गॉसिप करने पर उल्टा सीधा बोलता है आप इसे ये सुना दीजिए और अपने ऑफिस मैनेजर को भी ये वीडियो भेज सकते है।

दरअसल, मैरीलैंड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए नए शोध का तर्क है कि गपशप करने वाले इतने बुरे भी नहीं होते हैं। वास्तव में, ऐसे लोग सामाजिक दायरे के लिए भी अच्छे हो सकते हैं। तो आइए जानते है क्या है गॉसिप करने के फायदे

क्या कहती है स्टडी?

इस स्टडी के मुताबिक गॉसिप करना किसी तीसरे व्यक्ति के व्यक्तिगत जानकारी के आदान-प्रदान का एक तरीका है, जो सामाजिक लाभ देता है। उनके अध्ययन से ये भी पता चला कि गॉसिप करना लोगों की प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी फैलाने का एक अच्छा तरीका है, जिससे सेल्फिश लोगों से बचते हुए सहयोगी लोगों से जुड़ने में मदद मिलती है।

अच्छी या बुरी दोनों गपशप है जरूरी

अब यहां बात आती है किस प्रकार की गॉसिप या कहें गपशप हमारे लिए जरूरी है। तो शोध के अनुसार सकारात्मक और नकारात्मक गपशप दोनों ही हमारे लिए जरूरी हैं। एक बार जब लोगों को ये पता चल जाता है, तो लोग सहयोग करने के लिए अन्य अच्छे लोगों को ढूंढ सकते हैं और ये वास्तव में समूह के लिए फायदेमंद है। इसलिए गपशप करना हमेशा बुरी बात नहीं है। ये एक सकारात्मक बात भी हो सकती है।

गॉसिप करने के अन्य फायदे

• जब कोई गपशप करता है, तो आपको दूसरे के व्यवहार के बारे में पता चलता है। इससे आप उस व्यक्ति को फिल्टर कर पाएंगे, कि क्या आपको ऐसे व्यक्ति को अपने साथ रखना है या नहीं।
• अक्सर जब आप किसी के बारे में गपशप करते हैं, तो इससे आपके मन में भरी बातें बाहर निकलती है, जो आपको परेशान कर रही है और आपको काफी रिलैक्स फील होता है।
• गॉसिप करने की वजह से आप जाने- अनजाने में उस व्यक्ति की गलती से सीख सकते हैं, जिसके कारण वो गॉसिप का विषय बना।
• ज्यादातर लोग तब गॉसिप करते हैं, जब वे अपनी चिंताएं शेयर करना चाहते हैं या उन्हें समर्थन या आश्वासन की जरूरत होती है।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

2 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

2 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

2 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

2 hours ago