मनोरंजन

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनी “छावा”, Pushpa 2 को पीछे छोड़ बना दिया रिकॉर्ड

अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म “छावा” इन दिनों सिनेमाघरों पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रही है। पहले वीकेंड में फिल्म ने धुआंधर कमाई कर रही है। छावा ने ना सिर्फ सभी को हैरान किया बल्कि इसके कलेक्शन ने नए कीर्तिमान भी रच दिए है। मूवी ने उसके रास्ते में आ रहे स्पीड ब्रेकर को क्रॉस किया बल्कि बेहतरीन परफॉरमेंस भी दिया है। वीकेंड के दौरान 121 करोड़ रुपये का कलेक्श किया बल्कि सोमवार के दिन फिल्म ने दमदार लेवल पर भी बनी रही।

आपको बता दें कि, छावा ने सोमवार को 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जबकि, संडे को 49 करोड़ रुपये कमाए है। वहीं, ‘छावा’ की कुल कमाई 145 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। फिल्म ने सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म Skyforce को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

वहीं, महाराष्ट्र में छावा का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। क्योंकि महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजी महाराज को बहुत सम्मान दिया जाता है। विक्की कौशल की फिल्म ने साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जून की फिल्म ‘पुष्पा-2’ का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में ज्यादा थिएटर्स वाली सिनेमा चेन मूवीमैक्स में, संडे को छावा ने करीब 2.04 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसी सिनेमा चेन में ‘पुष्पा 2’ (हिंदी) ने अपने पहले संडे को 2.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

आपको बता दें कि, ‘छावा’ ने पहले 4 दिन में 145 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग का ट्रेंड और फैंस में इसका क्रेज दिख रहा है। अगर वीक डे पर फिल्म का कलेक्शन ज्यादा नहीं गिरता है तो पहले एक हफ्ते में ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा छु लेगी।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ आज चैम्पियंस ट्रॉफी का होगा आगाज

Gossips: गॉसिप करने से मिलेंगे आपको ये फायदे, अपार मानसिक शांति का करेंगे अनुभव, गॉसिप करेगी आपकी सारी चिंताएं दूर

admin

Recent Posts

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

1 hour ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

1 hour ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

1 hour ago

Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत…

1 hour ago