पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ आज चैम्पियंस ट्रॉफी का होगा आगाज

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आज से आगाज होने जा रहा है। इस टुर्नामेंट का आज पहला मुकाबला खेला जाएगा। कराची स्टेडियम में होने वाले मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट में खेला जाएगा। वहीं, पाकिस्तान ने यह खिताब पिछली बार साल 2017 में जीता था।

दो चिरप्रतिद्वंद्वियों के बीच 23 फरवरी को आमने-सामने होगी। यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम इस खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, भारतीय टीम को इस टुर्नामेंट को संभल कर खेलना चाहेगी क्योंकि उसकी एक गलती सारे समीकरण बिगाड़ सकती है। वहीं, अगर बात ऑस्ट्रेलिया की टीम की करें तो उनके पास प्रमुख गेंदबाज ना हो लेकिन वनडे प्रारूप के हिसाब से खेलने वाले बल्लेबाज जरूर है।

आपको बता दें कि, चैम्पियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले पाकिस्तान में एक ट्राई सीरीज खेली गई थी जिसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम शामिल रही। कीवी टीम ने इस ट्राई सीरीज को अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी थी।

वहीं, अगर कराची स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है। यहां एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। इसी मैदान पर पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 353 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। एक बार फिर चेज़ करने वाली टीम की जीत की संभावना ज्यादा रहेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और हारिस रऊफ.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी और विल ओ’रूर्के.

ये भी पढ़ें:

आज होगा दिल्ली के नए सीएम का एलान, AAP की भी बैठक

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले वापस लौटे बॉलिंग कोच, अब क्या करेगी Team India?

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

3 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

3 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

3 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

3 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

3 hours ago