राजस्थान

गहलोत का BJP पर बड़ा हमला, देश में चल रहा है ‘अघोषित आपातकाल’?

गहलोत का BJP पर बड़ा हमला, देश में चल रहा है ‘अघोषित आपातकाल’?

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात को “अघोषित आपातकाल” करार दिया है। उन्होंने यह बयान बीजेपी द्वारा ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाए जाने के विरोध में दिया। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

BJP पर तीखा वार

गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान हत्या दिवस मनाना एक “बेईमान व्यक्ति का ईमानदारी पर ज्ञान देने” जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में लोकतंत्र का सबसे अधिक ह्रास हुआ है। उन्होंने भाजपा शासित केंद्र सरकार को लोकतांत्रिक संस्थानों, स्वतंत्र प्रेस और विपक्ष की आवाज़ को दबाने वाली सरकार करार दिया।

“अघोषित आपातकाल” का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने मौजूदा हालात को “अघोषित आपातकाल” बताते हुए कहा कि भले ही संविधान सस्पेंड नहीं किया गया हो या राष्ट्रपति द्वारा आपातकाल की घोषणा नहीं की गई हो, लेकिन जनता के अधिकार, बोलने की आज़ादी और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि:

  • पत्रकार सवाल पूछे तो देशद्रोही कहा जाता है,

  • छात्र विरोध करें तो उन्हें आतंकवादी बताया जाता है,

  • और विपक्षी नेता सरकार का विरोध करें तो ED की कार्रवाई होती है।

स्वतंत्र मीडिया पर कार्रवाई

गहलोत ने केंद्र सरकार पर स्वतंत्र मीडिया को नियंत्रित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने NDTV, BBC, दैनिक भास्कर और न्यूजक्लिक जैसे मीडिया संस्थानों पर छापों का ज़िक्र करते हुए कहा कि सिर्फ सरकार की आलोचना करने के कारण उन पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से मीडिया की स्वतंत्रता को कुचला जा रहा है।

इमरजेंसी से भी गंभीर स्थिति का दावा

गहलोत ने मौजूदा समय को 1975 की आपातकाल से भी अधिक गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि उस समय किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन आज झारखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में हैं। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई और विपक्ष के 200 से अधिक नेताओं पर ED के छापे पड़े। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो नेता भाजपा में शामिल हो गए, उन पर कार्रवाई बंद हो गई।

विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप

गहलोत ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा ने कई राज्यों में लोकतांत्रिक सरकारों को गिराने का षड्यंत्र रचा। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और मणिपुर जैसे राज्यों में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर जनमत का अपमान किया गया।

निजी जीवन में दखल का आरोप

गहलोत ने केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग और जासूसी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज लोग सामान्य कॉल करने से डरते हैं और वॉट्सऐप या फेसटाइम का सहारा लेते हैं, क्योंकि उन्हें भय है कि उनकी बातचीत कहीं रिकॉर्ड तो नहीं की जा रही।

“हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं”

अपने पोस्ट के अंत में गहलोत ने दो टूक कहा:
“हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं। संविधान, लोकतंत्र और जनता की आवाज़ को बचाने के लिए हम लड़ते रहेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार राज्य सूची के विषयों पर भी कानून बनाकर तानाशाही से काम कर रही है और जहां विपक्षी सरकारें हैं, वहां राज्यपालों के माध्यम से हस्तक्षेप किया जा रहा है।

अशोक गहलोत के इस बयान ने एक बार फिर बीजेपी बनाम कांग्रेस की विचारधारा की लड़ाई को नई धार दी है। जहां बीजेपी ‘आपातकाल’ की याद दिलाकर कांग्रेस पर हमला कर रही है, वहीं गहलोत ने वर्तमान दौर को उससे भी भयावह बताते हुए सरकार को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। यह सियासी बहस अब और तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़े :

Kanpur: मां के हत्यारोपी बेटे का कबूलनामा, मां ने तोड़ा साउंड बॉक्स, तो बेटे ने दे दी मौत, गुस्से में 12वीं के छात्र ने मां को मार डाला

नरेश मीणा पर हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान ‘मीणा राजनीति संभालेंगे नरेश और मनोज’

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

1 hour ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

2 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

2 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

5 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

6 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

6 hours ago