हिमाचल प्रदेश के कसौली में पुलिस ने हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर एफआईआर दर्ज की है। दोनों के खिलाफ दिल्ली की रहने वाली महिला का रेप करने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि उसके साथ कसौली के होटल में जबरन शराब पिलाकर रेप किया गया। रॉकी मित्तल ने उसे अपनी एल्बम में एक्ट्रेस बनाने और बड़ौली ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। रेप के बाद उसे डरा-धमकाकर कमरे से बाहर निकाल दिया गया।
महिला के मुताबिक, उसकी अश्लील फोटो खींचने के अलावा वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद पंचकूला में उसे केस में फंसाने की कोशिश की गई। हिमाचल पुलिस ने बड़ौली और रॉकी पर IPC की धारा 376D और 506 के तहत केस दर्ज किया है। सोलन जिले में परवाणू के DSP मेहर पंवर ने कहा कि बड़ौली और मित्तल से पूछताछ की जा चुकी है।
वहीं, महिला का दावा है कि, उसका यौन शोषण कसौली में हुआ। केस की इन्वेस्टिगेशन कर रहे कसौली थाने के सब-इंस्पेक्टर धनवीर सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। पीड़ित महिला विवाहित है और उसने मेडिकल करवाने से मना कर दिया है। इस पूरे विवाद के बीच यह मामला राजनीतिक तौर पर भी गर्माने लगा है क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। उधर कुछ दिनों बाद बड़ौली को लगातार दूसरी बार हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाने का ऐलान भी हो सकता है।
मोहन लाल बड़ौली मंगलवार सुबह से सोनीपत स्थित अपने घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। दोपहर में जैसे ही उन पर केस दर्ज होने की जानकारी सामने आई, बड़ौली अकेले कमरे में चले गए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता भी उनके घर से निकल गए। वहीं, उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बड़ौली ने कहा कि, ये पूरा मामला राजनीतिक स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…
नागोया भारत के पैरा एथलीट्स ने एशियन पैरा गेम्स में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते…
पोर्ट-विला वानुआतू द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर…
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ (IPO)…
नई दिल्ली एनआरआई (NRI) कपल के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद…
क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…