राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 400 स्कूलों में बम की झूठी कॉल करने वाले बच्चे को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया और अब आगे की जांच जारी है। वहीं, पुलिस के अनुसार इस बच्चे का परिवार एक एनजीओ के संपर्क में था और ये कोई और NGO नहीं बल्कि अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने वाला था।
बता दें कि, पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि, एक साथ 250 स्कूल में जो मेल आए थे वो भी इसी बच्चे ने किए थे। पुलिस का कहना है कि, जांच की जा रही है कि कहीं जानबूझ कर कानून व्यवस्था को खराब करने की नीयत से तो बच्चे से कोई मेल नहीं करवा रहा था।
वहीं, दिल्ली पुलिस इस जांच में भी जुट गई है कि कोई इसके पीछ गहरी साजिश तो नहीं है। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच की जा रही है कि एनजीओ का रोल है या नहीं है। जबकि, पुलिस को बच्चे के पीछे किसी और के होने का भी शक है। क्योंकि, नाबालिग बच्चा टेक्निकल शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है और वो किसी शातिर के ही हो सकते है।
वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल CP मधुप तिवारी ने कहा कि, 12 फरवरी 2024 से स्कूलों में लगातार मास मेल आ रही थी। जबकि, इन मेल्स के कारण कई बार एग्जाम और टेस्ट कैंसिल करने पड़ रहे थे। हालांकि, मेल्स बहुत ही एडवांस तकनीक से भेजी जा रही थी और ऐसा भी लगता था कि कहीं इसके पीछे कोई आतंकी समूह तो नहीं है।
स्पेशल सीपी मधुप तिवारी ने आगे बताया कि पॉलिटिकल पार्टी और NGO के संबंधों के बारे में भी हम जांच कर रहे हैं और हम इस मामले में बड़ी साजिश की जांच कर रहे हैं। इसलिए मोटिव क्या है इसकी जांच भी हम अभ कर रहे है।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…
पोर्ट-विला वानुआतू द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर…
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ (IPO)…
नई दिल्ली एनआरआई (NRI) कपल के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद…
क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…
कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…