Uncategorized

घने कोहरे की चपेट में Delhi-NCR… जीरो विजिबिलिटी, सड़कों पर रेंगती गाड़ियां

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ऐसे में एक बार फिर से कोहरे का कहर शुरू हो गया है। आज यानि 15 जनवरी को सुबह धुंध ने दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और ठंड का डबल अटैक हो रहा है।

बता दें कि, दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है जिस कारण हालात बेहद खराब है। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सड़क तक नहीं दिखाई दे रही है, इमरजेंस लाइट जलाकर लोगों को गाड़ी चालनी पड़ रही है। वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी बेहद कम है। जिस कारण रनवे पर विजबिलिटी कम होने के कारण उड़ाने भी काफी प्रभावित हो सकती है।

वहीं, कोहरे के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। बुधवार यानि आज राजधानी सहित एनसीआर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण Delhi-NCR में ठंड की ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम को दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि, मौसम विभाग ने 16 और 17 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है और इस दौरा येलो अलर्ट भी जारी किया है। IMD के अनुसार राज्य के मौसम में एक बार फिर से बदलाव होगा जिस दौरान मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

3 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

3 hours ago