उत्तर प्रदेश

CM सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने का फर्जीवाड़ा, तीन सगी बहनों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर में सरकारी योजना से फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों बहनों पर कार्रवाई की है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा कर सरकारी अनुदान प्राप्त करने कि कोशिश की। टांडा क्षेत्र मनिहारन चक गांव की रहने वाली तीन सगी बहनों ने फ़र्ज़ी तरीके से योजना का लाभ लेकर शादी से ही इनकार कर दिया था। इन तीन सगी बहनों के खिलाफ नगर पालिका टांडा के अधिशासी अधिकारी ने केस दर्ज कराया था।

बताया जा रहा है कि आफरीन जहां, शमा परवीन और नाज़रीन नाम की इन तीनों बहनों का निकाह 5 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुआ था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अनुदान लेने के बाद ये तीनों बहनें शादी से मुकर गई, तीनों बहनों का कहना था कि उनका विवाह नहीं हुआ है तभी अहमद नबी सैफी ने महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की जिस पर जांच के बाद इनके ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया था, फिर उनकी गिरफ्तारी की गई और कार्रवाई हुई है।

बता दें कि, जांच हुई तो सामने आया कि इन्होंने फ़र्ज़ी दस्तावेज़ के आधार पर योजना का लाभ लिया है। मामला तब सामने आया जब इस फर्जीवाड़े की शिकायत की गई, अहमद नबी सैफी नाम के व्यक्ति ने जिलाधिकारी को इस योजना में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत की, जांच में पाया गया कि तीनों बहनों ने न केवल योजना का लाभ उठाया, बल्कि शादी भी की और लाभ उसके बाद वे शादी से इनकार कर रही हैं।

रामपुर के ACP अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सारे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 05 दिसम्बर 2023 को इन तीनो बहनों ने फ़र्ज़ी दस्तावेजो की मदद से अपने माता पिता का गलत नाम पता बता कर योजना का लाभ लिया था। वहीं, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और इन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही।

ये भी पढ़ें:

हिमाचल प्रदेश में भारी-बारिश का कहर… चंडीगढ़-मनाली हाइवे बंद, कुल्लू में नाले में बह गईं गाड़ियां

HimanshuKaushik

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago