Categories: देश

राजस्थान भर्ती में फर्जीवाड़ा: सरकारी मास्टर ने 20 परीक्षाओं में फर्जी अभ्यर्थी बन लगवाई दर्जनों नौकरी

Rajasthan : राजस्थान पुलिस की स्पेशल विंग एसओजी ने बुधवार 3 अप्रैल को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक रोशन लाल मीणा 20 से अधिक अलग-अलग प्रतियोगिता परीक्षाओं में फर्जी अभ्यर्थी के रूप में एग्जाम दे चुका है।

एसओजी को रोशन लाल मीणा के खिलाफ गोपनीय शिकायत मिली थी। जांच में पाया गया कि वह कई बार डमी अभ्यर्थी बनकर दूसरों के स्थान पर परीक्षाएं दे चुका है। जिन लोगों के स्थान पर रोशन लाल मीणा ने डमी अभ्यर्थी बनकर लिखित परीक्षा दी, उनमें से कई लोग आज अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी कर रहे हैं।

आरोपी 2017 में सरकारी शिक्षक बना था और सरकारी नौकरी लगने से पहले ही वह कई प्रतियोगिता परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट बन चुका था। एसओजी की पूछताछ में रोशन लाल मीणा ने स्वीकार किया कि वह अब तक करीब 20 अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी कैंडिडेट के रूप में एग्जाम दे चुका है। इनमें राज्य सरकार की 16 और केंद्र सरकार की 4 भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी रोशन ने 6 लोगों के बारे में जानकारी दी है जो अलग-अलग पदों पर नौकरी कर रहे हैं। अब एसओजी उन सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ करेगी जिनके स्थान पर रोशन लाल मीणा ने परीक्षा दी थी।

यह घटना शिक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती है। यह भी सवाल उठाता है कि परीक्षा प्रणाली में इतनी खामियां कैसे हैं कि एक शिक्षक इतनी बार फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दे सकता है।

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago