Categories: मनोरंजन

सऊदी मॉडल रूमी का दावा झूठा, सऊदी अरब मिस यूनिवर्स 2024 में नहीं लेगा भाग

Miss Universe 2024 : मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सऊदी अरब आगामी 73वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगा। ऑर्गेनाइजेशन ने हाल में आई उन रिपोर्ट का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि इतिहास में पहली बार सऊदी अरब मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहा है और सऊदी का प्रतिनिधित्व मॉडल रूमी अल-कहतानी करेंगी।

रूमी अल-काहतानी ने खुद सोशल मीडिया पर ये ऐलान किया था कि वह इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी की ओर से भागीदारी कर रही हैं। अब प्रतियोगिता आयोजित कराने वाली संस्था ने ही रूमी के दावे को खारिज कर दिया है।

मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा जारी बयान:

“मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में संबंधित देशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतियोगियों का चयन एक सख्त प्रक्रिया है, जिसके तहत हमारी नीतियों और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन होता है। प्रत्येक देश का चयन स्थापित मानदंडों और नियमों के अनुसार किया जाता है। इसमें प्रतिभागियों के चयन में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। हम स्पष्ट रूप से बताना चाहेंगे कि सऊदी अरब में प्रतियोगियों के चयन की कोई प्रक्रिया आयोजित नहीं की गई है। इस बारे में किसी भी तरह का दावा झूठा और भ्रामक है।”

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago