Karnadev kamboj
Karnadev kamboj: BJP की लिस्ट जारी होने के बाद बागी हुए पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, छोड़ी पार्टीहरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार शाम आई बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद प्रदेश में कई जगह से नेताओं के बगावती सुर नजर आ रहे है। इसी कड़ी में रादौर विधानसभा से पूर्व विधायक श्यामसिंह राणा को टिकट दिए जाने के बाद पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने भी पार्टी के पार्टी नराजगी जाहिर की है और पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया।
पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 में राणा की टिकट काटने वाले मनोहर लाल ने आज उसे टिकट क्यों दी गई, जबकि 2019 के चुनाव में राणा ने उनके चुनाव में बगावत की थी। जिसके चलते पार्टी को हार का सामना भी करना पड़ा था। उसके बाद पार्टी की पांच साल खिलाफत करने वाले श्यामसिंह राणा को टिकट देकर पार्टी कार्यकर्ताओं पर यह फैसला थोपने का काम किया गया है। जिसे कार्यकर्ता बिलकुल भी स्वीकार नहीं करेगा और कार्यकर्ताओं ने ये मन बना लिया है कि रादौर विधानसभा से राणा की जमानत जब्त कराने का काम करेंगे। जिसके चलते ही आज पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है और आगामी दिनों में कमेटी बनाकर पार्टी को भी छोड़ सकते है।Karnadev kamboj
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…