Uncategorized

AUS VS SCO: ट्रेविस हेड ने 17 गेंदों में अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास

AUS VS SCO : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। उन्होंने 25 गेंदों में 80 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 12 चौके और 5 छक्के जड़े। ट्रेविस ने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया और तो और ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट करने का कारनामा अंजाम दिया।

बता दें कि, 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क बिना खाता खोले पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। हेड ने कप्तान मिचेल मार्श के साथ मोर्चा संभाला और स्कॉटलैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। दोनों ने पावरप्ले में 113 रन जोड़े और विश्व रिकॉर्ड बना दिया। ऑस्ट्रेलिया टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाले टीम बन गई है। हालांकि, हेड और मार्श पावरप्ले खत्म होते ही पवेलियन लौट गए।AUS VS SCO

इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की। कंगारुओं ने सिर्फ 9.4 ओवर में टारगेट चेज कर लिया। तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 सितंबर को आयोजित होगा।AUS VS SCO

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago