देश

PM Modi : फर्स्ट टाइम वोटर्स से बोले PM मोदी आप पर विकास की जिम्मेदारी, बताएं BJP का मैनिफेस्टो कैसा हो

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे के मौके पर फर्स्ट टाइम वोटर्स को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने युवाओं से कहा- आपको अगले 25 साल में अपना और देश का भविष्य तय करना है। स्थानीय, जिले, राज्य और केंद्र स्तर पर होने वाले चुनाव में आपकी जिम्मेदारी बड़ी होगी।

पीएम मोदी ने इस मौके पर युवाओं से अनुरोध किया कि वे माई भारत ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ें। पीएम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र कैसा होना चाहिए, इस बारे में आप लोग अपनी सोच और सुझाव नमो ऐप के जरिए मेरे साथ जरूर शेयर करें।PM Modi

PM मोदी ने कहा- जिस तरह 1947 से 25 साल पहले युवाओं पर देश को आजाद कराने का दारोमदार था। उसी तरह 2047 तक यानी अगले 25 सालों में आप पर भारत को विकसित देश बनाने की जिम्मेदारी है। आज के भारत में आपका नाम स्वर्णाक्षरों में कैसे लिखा जाए, ये आपको तय करना है।PM Modi

हमारी गति, दिशा, अप्रोच कैसी होगी, ये आप तय करेंगे। इसका एक बड़ा माध्यम मतदान ही होगा। आपके लिए जरूरी है कि अगले भारत का भाग्य उज्ज्वल बनाने के लिए वोट दें। आपका एक वोट और भारत के विकास की दिशा आपस में जुड़े हैं। आपका एक वोट भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। आपका एक वोट भारत में डिजिटल क्रांति को एक और ऊर्जा देगा।PM Modi

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago