टेक - ऑटो

Shark Tank India: YouTube Video देखकर बना दी 4 करोड़ की कंपनी, RodBez को मिले 50 लाख रुपये

Shark Tank India : Season 3 की शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन में बिहार के दिलखुश अपनी कंपनी RodBez को लेकर पहुंचे, जिसे सभी शार्क्स ने काफी पसंद किया. पसंद करने की वजह दिलखुश का देसी अंदाज और RodBez का फोकस था. दिलखुश ने इस ऐप को YouTube से देखकर बनाया है. उन्होंने इसके लिए 50 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट मांगा.

जहां Ola और Uber का फोकस आपको टैक्सी सर्विस प्रोवाइड करने पर है. वहीं RodBez का फोकस टैक्सी ड्राइवर और कंज्यूमर्स दोनों के लिए सुविधा मुहैया कराना है. जैसे आप कोई लोकल टैक्सी बुक करते हैं, तो आपको दो तरफ का किराया देना होता है. क्योंकि टैक्सी ड्राइवर को दूसरी तरफ से कोई सवारी नहीं मिलती है. Shark Tank India

ऐसे में RodBez सॉल्यूशन लेकर आता है. इस ऐप की मदद से ड्राइवर अपना रूट तय करता है. अगर पैसेंजर को उसी रूट पर जाना है, तो वो उस कैब में सवार हो जाता है. इस तरह से ड्राइवर को अपनी कैब खाली नहीं लानी पड़ती है. उसे पैसेंजर मिल जाता है. Shark Tank India

सबसे पहले तो हम अपनी तारीफ करेंगे. क्योंकि कल जो हमने देखा उसके बाद दिल खुश हो गया. तारीफ इसलिए काहे से हमने कई बार कहा है कि आज की तारीख में सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी YouTube है. लेकिन फालतू का नहीं, बल्कि ढंग का ज्ञान लेने पर. ऐसा ही काम का ज्ञान लिया ‘Shark Tank Season 3’ में आए बिहार के दो पिचर ने. यूट्यूब से सीखी कोडिंग और बना दिया कैब सर्विस का ऐप. ऐप ऐसा कि शार्क अमन को कहना पड़ा कि इसके लिए तो ओला-उबर को करोड़ों खर्च करने पड़े हैं, जो आपने फ्री में कर लिया.Shark Tank India

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago