दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। सीएम अपने आवास पर दिल्ली के सभी सांसदों के साथ चाय पीती हुई नजर आ रही है। बीजेपी सांसद मुख्यमंत्री का हाल पूछने उनके आवास पहुंचे थे।
सीएम ने सभी के साथ बातचीत की और तस्वीर में वो स्वस्थ नजर आ रही है। यह तस्वीर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने यह तस्वीर साझा की। उन्होने लिखा कि,”आज मैंने अपने दिल्ली के सभी साथी सांसदों के साथ दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री पूर्णतः स्वस्थ हैं और पहले की तरह दिल्लीवासियों के कार्यों में निरंतर तत्परता से जुटी हुई हैं।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने बताया कि रेखा गुप्ता बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, “कल हुई घटान निंदनीय है। वहां जो हमलावर आया था, उसने सीएम पर हमला करने की कोशिश की। सातों सांसद सीएम रेखा गुप्ता से एकसाथ मिलने आए ताकि यह बता सकें कि पूरी दिल्ली उनके साथ है।”
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…