मनोरंजन

सनी देओल, रणदीप हुड्डा के खिलाफ जालंधर में FIR दर्ज, विवादों में घिरी ‘जाट’

सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ ने गर्दा उड़ा रखा है। सन्नी देओल और विलेन के रोल में रणदीप हुड्डा की एक्टिंग की दर्शक जमकर तारीफ कर रहे है लेकिन फिल्म के एक सीन को लेकर विवाद छिड़ गया है। पंजाब के जालंधर के थाना सदर में फिल्म ‘जाट’ में काम करने वाले बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल, रणदीप हुड्डा, वीनित कुमार, डायरेक्टर गोपी चंद, प्रोडूसर नवीन मालिनेनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और यह मामला धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 299 बीएनएस के तहत किया गया है।

वहीं, एफआईआर में ये आरोप लगाया गया है कि रणदीप हुड्डा ने ईसा मसीह और ईसाई धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अनादर किया है। बता दें कि, बीते कुछ दिनों से ईसाई समाज इसे लेकर रोष व्यक्त कर रहा है।

आपको बता दें कि, बॉक्स ऑफिस में फिल्म ‘जाट’ धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब तक करीब 62 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, शायद अब फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिल सकती है ऐसा इसलिए क्योंकि, आज यानि 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 रिलीज हो गई है और फिल्म को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है तो जाट की कमाई में कमी दिख सकती है।

ये भी पढ़ें:

फिर हिली धरती, जानिए अब किस जगह पर आया भूकंप

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

37 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 hour ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

2 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago