विदेश

Film studio : फिल्म स्टूडियो में आग लगाने वाले जापानी आरोपी को सजा-ए-मौत:खुद भी 90% जल गया था, हादसे में 36 लोगों की जान गई थी

Film studio : साल 2019 की बात है। एक शख्स जापान के फिल्म स्टूडियो में आग लगा देता है। 36 लोग जलकर मर जाते हैं। आरोपी खुद भी 90% जल जाता है। उसे अस्पताल ले जाया जाता है।

इलाज के बाद जब वो ठीक होता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। हादसे के 5 साल बाद यानी 25 जनवरी 2024 को कोर्ट ने आरोपी को मौत की सजा सुनाई है।Film studio

BBC के मुताबिक 45 साल का आरोपी शिनजी आओबा लेखक था। उसका मानना था कि फिल्म स्टूडियो ने उसकी लिखी एक कहानी चुराई है। इस बात से नाराज होकर उसने पूरे फिल्म स्टूडियो में आग लगा दी थी। हालांकि, स्टूडियो ने कहानी चुराने की बात को खारिज कर दिया था।Film studio

5 साल पहले स्टूडियो में क्या हुआ था…
‘ए साइलेंट वॉइस’ जैसी फिल्म बनाने वाले क्योटो एनिमेशन स्टूडियो में 18 जुलाई 2019 को कई आर्टिस्ट काम कर रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे शिनजी आओबा नाम का शख्स स्टूडियो के अंदर घुसने की कोशिश करता है। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ उसकी बहस होती है। वो उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन नाकाम हो जाते हैं।Film studio

शिनजी आओबा स्टूडियो का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस जाता है। ग्राउंज फ्लोर पर पेट्रोल छिड़कता है और फिर आग लगा देता है। आग तेजी से पहली मंजिल तक पहुंच जाती है। यहां आर्टिस्ट- स्क्रिप्ट राइटर, एनिमेटर अपना काम कर रहे थे। सभी आग की लपटों की चपेट में आ जाते हैं। 36 लोगों की मौत हो जाती है। 32 लोग घायल होते हैं।Film studio

सितंबर 2023 में जुर्म कबूला
सितंबर 2023 में शिनजी आओबा ने अपना जुर्म कबूला। उसने कहा था- जब मेरी कहानी चोरी हुई तो मुझे कुछ समझ नहीं आया। मुझे लगा कि फिल्म स्टूडियो में आग लगाने के अलावा मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। इसलिए मैंने स्टूडियो में आग लगा दी। मैं नहीं जानता था कि वहां इतने लोग मौजूद होंगे और इतनी मौतें होंगी। मैंने जो किया वो गलत था। मैं शर्मिंदा हूं।Film studio

वकील ने कहा था- आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी
BBC के मुताबिक शिनजी आओबा की तरफ से केस लड़ रहे वकील ने कोर्ट में दलील दी थी कि शिनजी हादसे के समय काफी परेशान था। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। वो कहानी चुराए जाने से दुखी था। इसलिए उसे सजा-ए-मौत नहीं दी जानी चाहिए।Film studio

कोर्ट ने कहा- आरोपी की मानसिक स्थिति बिलकुल ठीक
वकील की दलील पर कोर्ट ने कहा- आरोपी की दिमागी हालत बिलकुल ठीक थी। दुखी होकर कोई भी ऐसा संगीन अपराध नहीं करता। 36 लोगों की जान जाना बेहद गंभीर और दुखद है। मृतक के परिजनों को इससे जो दुख-दर्द पहुंचा है उसे कम नहीं किया जा सकता। इसलिए आरोपी की सजा भी कम नहीं की जा सकती। दरअसल, जापान में मर्डर और गंभीर अपराधों के लिए सजा-ए-मौत ही दी जाती है।Film studio

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago