सिम्स मेडिकल कॉलेज पर 3 लाख का जुर्माना, फैकल्टी और संसाधनों की कमी

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज पर फैकल्टी और जरूरी संसाधनों की कमी को लेकर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कॉलेज में 2 महीने के भीतर कमियों को दूर करने का सख्त निर्देश दिया गया है। अगर कमियां दूर नहीं होती हैं तो एनएमसी एमबीबीएस की सीटें कम करने की कार्रवाई भी कर सकता है।

एनएमसी देश के सभी मेडिकल कॉलेजों पर नजर रखती है और समय-समय पर कमियों को दूर करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करती है। हाल ही में एनएमसी ने वर्चुअल बैठक के जरिए सिम्स सहित प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डीन और प्रोफेसरों से चर्चा की थी। इस बैठक में कॉलेजों में फैकल्टी की संख्या की जांच की गई थी, जिसमें सिम्स में कई कमियां पाई गईं।

सिम्स मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों, प्रोफेसरों और असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी कमी है। इसके चलते एमबीबीएस की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कॉलेज में 20% फैकल्टी, 43% जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट की कमी है। इसके अलावा कर्मचारियों की भी कमी है।

कॉलेज में जरूरी जांच के लिए मशीनों और रिएजेंट की भी कमी है। कुछ डॉक्टर अवकाश पर हैं, जिन्हें अनुपस्थित माना गया है। हड्डी रोग विभाग में सी-आर्म मशीन भी नहीं है, जिसके कारण भारी संख्या में मरीजों को रेफर किया जा रहा है।

इन सभी कमियों को देखते हुए एनएमसी ने सिम्स मेडिकल कॉलेज पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और 2 महीने के भीतर कमियों को दूर करने का सख्त निर्देश दिया है। अगर कॉलेज समय सीमा के अंदर कमियों को दूर नहीं करता है तो एनएमसी कड़ी कार्रवाई कर सकता है, जिसमें एमबीबीएस की सीटें कम करना भी शामिल है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago