हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट नंबर-560 में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट नंबर-560 की है और मृतका की पहचान खैरुना (35) के रूप में हुई है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के निवासी मुबारक खान की शादी 16 साल पहले खैरुना से हुई थी। उसने बताया कि उनके चार बच्चे हैं जिनकी उम्र 14, 13, 12 और 10 वर्ष है।
महिला के भाई इमरान ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि, इमरान को सोमवार सुबह उनकी भांजी ने बताया कि मुबारक ने उनकी मां को मार डाला जिसके बाद जब वह घर पहुंचे तो देखा कि खैरुना बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी और गले में दुपट्टा बंधा था।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…