हरियाणा

फरीदाबाद: पति ने देवर के साथ मिलकर की बीवी की हत्या, 10 घंटे तक पड़ी रही लाश

फरीदाबाद में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्या का आरोप महीला के पति और देवर पर लगा है…महिला के पति औऱ उसके देवर ने उसकी हत्या कर दी…करीब 10 घंटे तक महिला का शव कमरे में पड़ा रहा। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंत कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी में रहने वाली महिला की उसके पति और देवर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 34 वर्षीय प्रियंका ने जीएनएम का कोर्स किया था, उसके बाद वह क्लिनिक चला रही थी। और उसी क्लिनिक के ऊपर स्थित कमरे में प्रियंका की हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शव करीब 10 घंटे तक कमरे में पड़ा रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब रात में महिला के परिजन क्लिनिक पर पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।

परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी..सुचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला की छोटी बहन पूजा ने इस हत्या के लिए प्रियंका के पति लख्मी चंद और मृतक के देवर यानि पूजा के पति भगत सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में दोनों सगे भाइयों के साथ हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रियंका का पति उसे लगातार धमकियां दे रहा था। और प्रियंका की हत्या पूरी योजना के तहत की गई। हत्या से एक दिन पहले ही प्रियंका की सास और देवर क्लीनिक पर आए थे। और उनके दोनों बच्चों को जबरदस्ती अपने साथ ले गए थे। साथ ही ये बी बताया की मृतक प्रियंका के साथ मारपीट की गई थी। मृतका की बहन पूजा ने बताया कि प्रियंका को कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं, जिसकी शिकायत आदर्श नगर थाने में पहले ही दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Vishal Singh

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

32 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago