हरियाणा

हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट और थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जिन्होंने घोषणा कर दी है.. हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है और अब हरियाणा वासियों को श्री राम की नगरी अयोध्या की सीधी फ्लाइट मिलेगी.. हरियाणा में BJP तीसरी बार सत्ता में आने के बाद प्रदेश में कई बड़े प्रोजेक्ट के उद्घाटन की तैयारी में जुटी हुई है लेकिन बीजेपी के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक हिसार हवाई अड्डा है जिसका काम लगभग-लगभग पूरा हो चुका है और अगले ही महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार हवाई अड्डे को जनता को समर्पित करने जा रहे है हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में आने के बाद अगले महीने पीएम मोदी फिर से तीसरी बार हरियाणा आ रहे है..
2 अगले महीने 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबड़ेकर की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए हरियाणा पहुंचेंगे और हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे जिसको लेकर हरियाणा सरकार की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी.. नागरिक उडड्यन मंत्री विपुल गोयल के साथ मिलकर सभी तैयारियां कर रहे है.. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब भीम राव अंबड़ेकर की जयंती के मौके पर हरियाणा प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान वो हरियाणा वासियों को 2 बड़ी सौगात देने जा रहे है. जिसमे हिसार महाराजा अग्रेसन एयरपोर्ट.. और दूसरा दीनबुंध चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट यमुनागर जो 800 मेगवाट की क्षमता वाला है, उसका भी शिलान्यास करेंगे
हिसार का महाराजा अग्रेसन एयरपोर्ट.. जिसके निर्माण कार्य की शुरूआत हरियाणा में BJP शासन के दौरान साल 2016 में हिसार नेशनल हाईवे 9 पर शुरू किया गया था, और पहले दो चरणों में करीब 457 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च हुई थी.. जिसके बाद कुल 5200 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर हरियाणा सरकार द्वारा हिसार एयरपोर्ट को विकसित किया गया है… हरियाणा सरकार में नागरिक उडड्यन मंत्री विपुल गोयल ने जानकारी दी और बताया कि.. हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को मार्च के महीने में ही उड़ान के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लाइसैंस जारी किया था,,
हिसार एयरपोर्ट कितने एकड़ में फैला हुआ है हिसार में एकीकृत विमानन हब 7200 एकड़ में बना है और करीब 4200 एकड़ जमीन में हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है करीब 3 हजार एकड़ में क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है साथ ही 3 हजार मीटर की हवाई पट्टी तैयार की गई है और 180 यात्रियों की क्षमता वाली एयर बस का संचालन भी किया जा रहा है साथ ही अब हरियाणा वासियों को अयोध्या, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जम्मू और जयपुर के लिए फ्लाइट मिलेगी.. हालांकि बीजेपी ने बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर के मौके पर हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के उद्घाटन का कार्यक्रम रखा है लेकिन इसमे खास बात ये है कि हरियाणा और पंजाब में बैसाखी पर्व की परंपरा रही है और 13 और 14 अप्रैल के दिन ही किसान गेहूं की फसल के त्याहौर के उल्लास के साथ काटते है.. अब इस मौके पर हिसार एयरपोर्ट की सौगात के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनबुंध चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे और इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को हरियाणा आए थे जब उन्होंने बीमा सखी योजना की सौगात दी थी और अब इस बार हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी करने जा रहे है… ।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago