हरियाणा

फरीदाबाद: बढ़ते ‘लव-जिहाद’ केस पर शिक्षा विभाग अलर्ट, शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निगरानी का दिया है आदेश

फरीदाबाद: बढ़ते ‘लव-जिहाद’ केस पर शिक्षा विभाग अलर्ट

 

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए एक अहम आदेश जारी किया है। ये आदेश जिले में बढ़ते लव-जिहाद और असामाजिक गतिविधियों को लेकर जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि, कुछ छात्र-छात्राएं स्कूल टाइम में क्लास छोड़कर पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि समाज में गलत संदेश भी जा रहा है

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को लिखित निर्देश दिए हैं कि, वे छात्रों की अटेंडेंस स्कूल शुरू होने के आधे घंटे के अंदर पूरी करें और जो छात्र-छात्राएं अनुपस्थित हों, उनकी जानकारी तुरंत उनके अभिभावकों को वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से दी जाए।

दरअसल शिक्षा विभाग को पिछले कुछ महीनों से शिकायतें मिल रही थीं कि, फरीदाबाद जिले के कुछ इलाकों में छात्र-छात्राएं स्कूल जाने के बजाय पार्कों और मॉल्स में देखे जा रहे हैं।

ऐसे में DEO ने पत्र में लिखा है कि, “जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं स्कूल समय में असामाजिक गतिविधियों और तथाकथित लव-जिहाद जैसी प्रवृत्तियों में शामिल होकर वातावरण को दूषित कर रहे हैं

इस बयान के बाद विभाग ने स्कूलों से कहा है कि, वे छात्रों की नियमित निगरानी करें और अनुशासनहीनता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करें। साथ ही शिक्षा विभाग ने आदेश में कहा है कि, हर स्कूल अपने छात्रों और उनके माता-पिता के बीच एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाए।

इस ग्रुप में रोजाना बच्चों की उपस्थिति, अनुपस्थिति और गतिविधियों की जानकारी साझा की जाए ताकि माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई और उपस्थिति पर नजर रख सकें।
साथ ही DEO ने कहा कि, “कई बार अभिभावकों को ये पता ही नहीं होता कि, उनका बच्चा स्कूल गया या नहीं।

ऐसे में इस प्रणाली से अभिभावकों की जवाबदेही भी तय होगी।” नए निर्देश के अनुसार, अब स्कूल शुरू होने के सिर्फ आधे घंटे के भीतर छात्रों की अटेंडेंस लगाना जरूरी होगा।

जो छात्र उस समय तक स्कूल नहीं पहुंचे हैं, उनकी अनुपस्थिति की जानकारी तुरंत अभिभावकों को भेजी जानी चाहिए। ये कदम इसीलिए उठाया गया है ताकि छात्र स्कूल से बाहर भटक न सकें और समय पर क्लास में मौजूद रहें।

वहीं, शिक्षा विभाग ने ये भी साफ किया है कि, आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी स्कूल के खिलाफ ये शिकायत मिली कि, उसने बच्चों की उपस्थिति की सही जानकारी नहीं दी या लापरवाही की, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस आदेश के बाद कई स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई शिक्षकों ने कहा कि, वॉट्सऐप ग्रुप प्रणाली पहले से कुछ हद तक चल रही थी, लेकिन अब ये औपचारिक और अनिवार्य रूप से लागू होगी।

शहर के कुछ अभिभावकों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि, जिससे बच्चों की निगरानी बेहतर होगी और स्कूल से गैरहाजिरी के मामलों में कमी आएगी। फरीदाबाद शिक्षा विभाग का ये कदम छात्रों की उपस्थिति और अनुशासन सुधारने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago