उत्तर प्रदेश

Actress turned Sadhvi Mamta Kulkarni: एक्ट्रेस से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी का चौंकाने वाला बयान, बोलीं ममता कुलकर्णी: “डॉन दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं”, “दाऊद इब्राहिम को किया गया गलत तरीके से पेश”: ममता

Actress turned Sadhvi Mamta Kulkarni: एक्ट्रेस से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी का चौंकाने वाला बयान

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रह चुकीं और अब साध्वी के रूप में धार्मिक जीवन जी रहीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर दिया गया बयान। गोरखपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम का बचाव करते हुए कहा कि दाऊद आतंकवादी नहीं है और उसकी छवि को मीडिया और राजनीतिक शक्तियों ने गलत तरीके से पेश किया है।

ममता कुलकर्णी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दाऊद इब्राहिम का नाम वर्षों से बम धमाकों और आतंकवादी गतिविधियों में घसीटा जा रहा है, लेकिन इसके पीछे सच्चाई कुछ और है। उन्होंने दावा किया कि अब तक किसी भी जांच एजेंसी ने यह साबित नहीं किया है कि दाऊद किसी बम ब्लास्ट या आतंकवादी साजिश में शामिल रहा हो। ममता ने कहा, “मीडिया और कुछ राजनीतिक ताकतों ने वर्षों से दाऊद को गलत तरीके से पेश किया है। उसे आतंकवादी कहना उचित नहीं है। मैंने उसके बारे में जो जाना है, वह उससे बिल्कुल अलग इंसान है।”

इस बयान के बाद ममता कुलकर्णी सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं। कई लोग उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे उनकी निजी राय बता रहे हैं। गोरखपुर में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना भी की।

ममता कुलकर्णी का जीवन पिछले कुछ वर्षों में पूरी तरह बदल गया है। 90 के दशक में बॉलीवुड की ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्री के रूप में मशहूर रहीं ममता अब पूरी तरह से आध्यात्मिक जीवन अपना चुकी हैं। उन्होंने खुद को सनातन धर्म और साधना के मार्ग पर समर्पित कर दिया है।

हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर का पद दिया गया। इस घोषणा के बाद पूरे देश में चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, कुछ विवादों के चलते उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। मगर दो दिन के भीतर ही उनके गुरु ने उन्हें दोबारा वही पद सौंप दिया।

अब साध्वी ममता कुलकर्णी का नाम बदलकर यमाई ममता नंद गिरी हो गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा था, “मैं अपने गुरु की आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और दोबारा महामंडलेश्वर का पद सौंपा। अब मैं अपना पूरा जीवन किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म की सेवा में लगाऊंगी।”

बॉलीवुड छोड़ने के बाद ममता कुलकर्णी कई वर्षों तक दुबई में रहीं। वहां उनकी मौजूदगी पर भी समय-समय पर चर्चाएं होती रहीं। कई रिपोर्ट्स में उनका नाम ड्रग्स केस से भी जोड़ा गया था, जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। करीब 25 सालों तक विदेश में रहने के बाद ममता पिछले साल भारत लौटीं और यहीं रहकर संन्यास लेने का निर्णय लिया।

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े से दीक्षा ली और सन्यासिनी बन गईं। महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्टाभिषेक किया था। इसके साथ ही उन्हें महामंडलेश्वर का पद प्रदान किया गया। लेकिन इस पद को लेकर अखाड़े के भीतर कुछ मतभेद उभरे और विरोध के चलते ममता ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उनके गुरु ने दोबारा उन्हें पद सौंप दिया, जिसके बाद उन्होंने आभार जताया और कहा कि वह धर्म और अखाड़े की मर्यादा में रहकर सेवा करती रहेंगी।

ममता कुलकर्णी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में तमिल फिल्म नन्नबरगल से की थी। इसके बाद 1992 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म मेरा दिल तेरे लिए से हिंदी सिनेमा में पहचान बनानी शुरू की। लेकिन असली शोहरत उन्हें 1995 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन से मिली, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम किया था।

इसके बाद ममता ने सबसे बड़ा खिलाड़ी, बाजी, आशिक आवारा और चाइना गेट जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया। उनकी बोल्ड इमेज और ग्लैमरस अंदाज़ ने उन्हें 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार कर दिया। हालांकि, करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद उनका नाम विवादों में घिर गया।

उनका नाम कथित तौर पर एक ड्रग्स रैकेट से जुड़ा बताया गया, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और धीरे-धीरे सार्वजनिक जीवन से गायब हो गईं। कई सालों बाद उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का फैसला लिया और अब साध्वी बनकर धार्मिक कार्यों में जुटी हैं।

गोरखपुर में दिया गया उनका यह नया बयान एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ले आया है। ममता का कहना है कि वह अब धर्म, साधना और सत्य के मार्ग पर चल रही हैं और जो भी बातें उन्होंने कही हैं, वह उनके अनुभव और आध्यात्मिक दृष्टि पर आधारित हैं।

ममता कुलकर्णी का यह बयान न केवल मीडिया बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल पैदा कर रहा है। दाऊद इब्राहिम जैसे विवादित व्यक्ति के समर्थन में आया यह वक्तव्य आने वाले दिनों में और अधिक चर्चा और प्रतिक्रिया का कारण बन सकता है।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

7 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

8 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

8 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

8 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

8 hours ago