राजधानी दिल्ली के बिजवासन इलाके में साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले की जांच करने पहुंची ईडी की टीम पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि रेड के दौरान टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया लेकिन किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। PPPYL साइबर एप फ्रॉड केस के संबंध ईडी की टीम अशोक शर्मा और उसके भाई के ठिकाने पर छापेमारी करने गई थी। वहीं, इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है और अब मामला काबू में है। FIR में बताया गया है कि जब अधिकारी छापेमारी कर रहे थे तभी उन पर हमला हो गया।
बता दें कि, अशोक शर्मा और उसके भाई पर देश भर में फिशिंग स्कैम, क्यूआर कोड धोखाधड़ी, पार्ट टाइम जॉब स्कैम जैसे हजारों साइबर अपराध दर्ज किए गए हैं। ईडी के सूत्रों ने बताया कि i4C और FIU-IND की मदद से, हजारों रिपोर्ट किए गए अपराध मामलों का विश्लेषण किया गया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…