नेपाल सहित भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर नेपाल में भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। जबकि, तिब्बत में 6.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। वहीं, भारत के कई इलाकों में भी सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।
बंगाल के सिलीगुड़ी में सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर 15 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। वहीं, अभी तक किसी भी हताहत की खबर सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना सहित दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भी झटके महसूस किए गए है।
बता दें कि, बिहार में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई और करीब 5 सेकेंड तक धरती हिली। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। वहीं, नेपाल सरकार द्वारा भूकंप की पुष्टि की गई है। और इसका केंद्र नेपाल-चीन सीमा तिब्बत के डिंगे कांती में थी। इस भूकंप से नेपाल के अधिकतर हिस्से हिल गए।
नेपाल की राजधानी काठमाडू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सुबह-सुबह लोग शोर मचात हुए अपने घरो से बाहर निकल आए। वहीं, भूकंप से कहां और कितना नुकसान हुआ है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…