Uncategorized

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज होगा तारीखों का एलान, दोपहर 2 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का आज ऐलान होगा। दोपहर दो बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीख का एलान करेगा। बताया जा रहा है कि, राजधानी में चुनाव एक ही चरण में हो सकते है। वहीं, इससे पहले चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव फरवरी में हो सकते है।

बता दें कि, इस बार दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 है वहीं, महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है। आपको बता दें कि, फाइनल वोटर लिस्ट काफी विवादों की बीच जारी की गई है जिसमे वोटर लिस्ट से वोटर्स के नाम हटाने के आरोप लगाए गए थे।

वहीं, कुछ दिन पहले दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए अर्जी दाखिल करने के आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि, दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव की 7.26 लाख और 2024 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 3.10 लाख मतदाता बढ़ गए है। साल 2020 में दिल्ली में 1.47 करोड़ वोटर्स थे जबकि, अब 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स है।

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

9 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

9 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

9 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

12 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

13 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

13 hours ago