Categories: Uncategorized

डबल मीनिंग..अश्लील गाने बजाए तो बिहार पुलिस पकड़ लेगी, आ गया आदेश

बिहार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील और डबल मीनिंग भोजपुरी गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। पुलिस मुख्यालय से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि ये एक गंभीर सामाजिक समस्या बन गई है। जिससे महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ती है और बच्चों के मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

अश्लील गानों के खिलाफ अभियान चलाएगी पुलिस

7 मार्च 2025 को जारी इस निर्देश के तहत राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपराध अनुसंधान विभाग और कमजोर वर्ग प्रभाग ने सभी रेंज के महानिरीक्षक (IG) और उप महानिरीक्षक (DIG) को पत्र जारी कर अश्लील गानों के प्रसारण पर रोक लगाने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। सर्कुलर में लिखा गया है कि बसों, ट्रकों, ऑटो, रिक्शा, सार्वजनिक स्थलों और समारोहों में खुलेआम अश्लील और दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी गानों का प्रसारण किया जाता है, जिसका समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा प्रभावित होती है, साथ ही बच्चों की मानसिकता पर भी गलत असर पड़ता है।

पुलिस करेगी कार्रवाई

बिहार पुलिस के मुताबिक, जो भी व्यक्ति इस निर्देश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा में भी उठ चुका है मुद्दा

बता दें कि बिहार विधानसभा में ये मुद्दा पहले भी उठ चुका है। दो साल पहले कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने अश्लील भोजपुरी गानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। सरकार ने आश्वासन दिया था कि ऐसे गानों को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरकार ने कहा है कि भोजपुरी फिल्मों और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अश्लील और द्विअर्थी गानों पर भी सख्त नजर रखी जाएगी। ऐसे गाने बनाने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। बिहार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अश्लील भोजपुरी गाने बजाने की घटना दिखे, तो वे इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago