स्पोर्ट्स

Champions Trophy 2025 Final : 14वीं बार ICC टुर्नामेंट का फाइनल खेलेगी Team India, 25 साल पुराना हिसाब पूरा करने का मौका

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। वहीं, रोहित की सेना खिताब जीतने से महज एक कदम दूर है। भारत आईसीसी टुर्नामेंट के फाइनल में 14वीं बार पहुंची है। जबकि, भारतीय टीम के पास कीवियों से 25 साल पुरान हिसाब करने का भी मौका होगा। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 जीत था। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा।

बता दें कि, साल 2000 में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया था जिसमें भारत को न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से मात दी थी। वहीं, अभी 25 साल बाद दोनों ही टीमें फाइनल खेलेगी और ऐसे में टीम इंडिया के पास यह शानदार मौका है।

आपको बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला इसी मैदान में हुआ था जिसमें भारतीय स्पिनर्स ने न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी थी। 10 में से 9 विकेट स्पिनर्स ने निकाल के दिए थे। वहीं, सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती (5विकेट) ने लिए थे। फाइनल मैच में जरूर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ कुछ न कुछ रणनीति जरूर बनाकर उतरेंगे।

रचिन और केन को रोकना होगा भारत के लिए चुनौती
रचिन रवींद्र चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दो शतक जड़ चुके हैं और भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं। हालांकि, पिछले मैच में वह हार्दिक पांड्या के खिलाफ छह रन बनाकर आउट हुए थे। रचिन ने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जमाए, जबकि केन विलियम्सन ने चार पारियों में 47.25 की औसत से 189 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने 81 रन बनाए थे, जो टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत को अगर खिताब जीतना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना होगा, वरना भारत की जीत की उम्मीदें संकट में पड़ सकती हैं।

भारत-न्यूजीलैंड H2H
कुल वनडे मैच: 119
भारत जीता: 61
न्यूजीलैंड जीता: 50
बेनतीजा:7
टाई:1

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी/जैकब डफी, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के

ये भी पढ़ें:

IND vs NZ Playing-11: खिताब के लिए रचिन-केन को रोकना होगा, चार स्पिनर्स या तीन पेसर

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

6 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

7 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

8 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

8 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

9 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

9 hours ago