DNA: मंत्री नंद गोपाल नंदी का अखिलेश पर तीखा हमला कहा
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह सदन की गरिमा की अनदेखी कर मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा, “जिस समय विधानसभा का सत्र चल रहा था, उस समय अखिलेश यादव मजार पर बैठकर मीटिंग कर रहे थे। यह उनके डीएनए में ही है। जब उनके पिता मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे, तब निहत्ते रामभक्तों पर गोलियां चलवाई गई थीं। अखिलेश भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। वे अब भी केवल मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं।”
मंत्री ने आगे कहा कि आज का उत्तर प्रदेश पहले जैसा नहीं रहा। “अब प्रदेश में पढ़े-लिखे लोग हैं। सब समझते हैं कि कौन क्या कर रहा है। मजार पर मीटिंग के अगले ही दिन एक मौलाना ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की ड्रेस पर आपत्ति जताई। इससे साफ है कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं, वे खुद अपने ही समुदाय से घिरते जा रहे हैं।”
अखिलेश यादव द्वारा विश्वविद्यालयों के ‘संघीकरण’ को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नंदी ने कहा, “यही फर्क है हमारी और उनकी सोच में। हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं और यह केवल नारा नहीं, हमारा उद्देश्य है। अखिलेश यादव न तो उत्तर प्रदेश से बाहर कहीं जनाधार रखते हैं और न ही उनके पास कोई स्पष्ट सोच है। जो कोई उन्हें लिखकर दे देता है, वही ट्वीट कर देते हैं। यह बयानबाजी वैसी ही है जैसे कोई डकैत ददुआ रामराज की बात करे।”
नंदी ने सपा सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि समाजवादी सरकार के समय बच्चों को ‘A’ फॉर अखिलेश, ‘D’ फॉर डिंपल और ‘M’ फॉर मुलायम सिखाया जाता था। उन्होंने कहा, “आज सरकारी स्कूलों के बच्चों की यूनिफॉर्म कान्वेंट स्कूलों जैसी हो गई है। स्कूलों का कायाकल्प हो गया है। आज हमारे स्कूलों में न केवल शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है, बल्कि बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।”
नंदी ने भारत में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सुधारों की चर्चा करते हुए कहा कि आज देश के विश्वविद्यालयों में विदेशों से छात्र आकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह भारत की शिक्षा नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है।
चीन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की हालिया बैठक पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि भारत की वैश्विक स्थिति अब इतनी मजबूत हो गई है कि चीन जैसे देश भी हमारी बात सुनने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा, “चीन में प्रधानमंत्री का दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। यह भारत की विदेश नीति की सफलता का प्रमाण है।”
इसके साथ ही अमेरिका द्वारा टैरिफ के मुद्दे पर किए गए बदलावों को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। नंदी ने कहा कि भारत सरकार निवेशकों के हितों की पूरी तरह से सुरक्षा कर रही है। उन्होंने कहा, “सरकार इस मुद्दे पर सक्षम स्तर से समाधान निकाल रही है ताकि देश में निवेश का माहौल और मजबूत हो।”
विपक्ष की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां अब पूरी तरह से बौखला गई हैं। “इनकी जमीन खिसक रही है। यही कारण है कि वे बिना तर्क के बयानबाजी कर रहे हैं। जब जनता का विश्वास छिनने लगता है, तो ऐसे ही बेतुके बयान सामने आते हैं।”
उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास को प्राथमिकता दी है और जनता को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। “अखिलेश यादव की राजनीति अब पुरानी हो चुकी है। जनता अब भावनाओं में नहीं, काम के आधार पर वोट देती है,”
मंत्री ने अंत में यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा एक बार फिर रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी, क्योंकि जनता अब जानती है कि कौन विकास के लिए काम कर रहा है और कौन सिर्फ वोट बैंक के लिए राजनीति।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…