Categories: हरियाणा

दिन ब दिन बढ़ रहीं ELVISH की मुश्किलें, सोशल मीडिया से मिले साक्ष्य केस डायरी में दर्ज कर रही पुलिस

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। दरअसल, आईटी एक्सपर्ट की एक टीम एल्विश के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य जगहों पर अपलोड वीडियो को जांच की जा रही है।

इन सबका ब्यौरा पुलिस अपनी केस डायरी में दर्ज कर रही है। इसके बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके साथ-साथ पुलिस रेव पार्टी के आयोजकों का ब्यौरा भी जुटा रही है और ये भी पता लगा रही है की इन पार्टियों में कौन-कौन आता था।

सूत्रों की मानें तो जल्द ही पुलिस एल्विश की रिमांड के लिए भी आवेदन कर सकती है। जिन जगहों पर एल्विस रेव पार्टी किया करता था उन जगहों पर भी पुलिस उसे ले जा सकती है। इसके साथ- साथ इस केस में पकड़े गए अन्य लोगों से आमना-सामना कराकर भी एक बार फिर पूछताछ हो सकती है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एल्विश ने अपना सफर 2016 में शुरू किया था और अब उसके 1.49 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। अपने वीडियो को हिट करने के लिए उसने कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करता था। इनमें लग्जरी गाड़ियां, लोकेशन और जीव-जंतु भी होते थे। उसने सांप और विदेशी लड़कियों के साथ भी कई वीडियो अपने सोशल मीडिया पर डाले हुए हैं।

 

admin

Recent Posts

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल रमेन डेका का आह्वान

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…

3 hours ago

बस्तर रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, सुरक्षा के लिए ट्रेनों की स्पीड कम

दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…

3 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना की पहल से लगा वृहद अनुकंपा नियुक्ति शिविर

सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…

3 hours ago

विश्व स्कार्फ दिवस पर सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ

सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…

3 hours ago

56वें स्थापना दिवस पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, शोध और छात्रहित से गढ़ेगा उत्कृष्टता की नई पहचान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…

3 hours ago

कलेक्टर ने सफल औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट कराने के दिए निर्देश

सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…

3 hours ago