Uncategorized

Diljit dosanjh: Border-2 में दिखेंगे Diljit Dosanjh, मेकर्स ने किया एलान

Diljit dosanjh : बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्मों में से एक बॉर्डर, भारतीय सेना की कहानियों पर बनी सबसे पॉपुलर मूवी में से एक है। वहीं, ‘गदर 2’ की कामयाबी के बाद जब अभिनेता सनी देओल ने बॉर्डर 2 का एलान किया तभी से फैन्स इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है और अब इसकी एक्साइटमेंट और बढ़ गई है क्योंकि मेकर्स ने ऐसे शख्स के नाम का एलान कर दिया है जिसके बाद डबल एक्साइटमेंट हो गया है।

बता दें कि, शुक्रवार को मेकर्स ने एक नए प्रोमो के साथ बॉर्डर की कास्ट में दिग्गज पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की एंट्री की अनाउंसमेंट कर दी है। वहीं, प्रोमो में, सोनू निगम की आवाज में ऑरिजिनल ‘बॉर्डर’ फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं’ सुनाई देता है और फिर दिलजीत का नाम लिखा हुआ आता है। इस प्रोमो में दिलजीत की आवाज में एक देशभक्ति से भरा डायलॉग भी है- ‘इस देश की तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से… इन सरहदों पर जब गुरु के बाज पहरा देते हैं!’ Diljit dosanjh

गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ‘बॉर्डर 2’ की अनाउंसमेंट शेयर की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ‘पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम! ऐसी पावरफुल टीम के साथ खड़ा होकर और हमारे सैनिकों के कदमों पर चलकर  सम्मानित महसूस हो रहा है.’Diljit dosanjh

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago