Uncategorized

Brij bhushan statement: विनेश फोगाट को लेकर बृजभूषण का बयान, “मैंने पहले ही कहा था ये राजनीतिक लड़ाई है”

Brij bhushan statement: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर निशाना साधा है। उनके खिलाफ पहलवानों के हुए विरोध प्रदर्शन को याद करते हुए कहा कि, यह कदम दो साल पहले शुरू हुआ था। उन्होंने हरियाणा के पूर्व सीएम पर भी तंज कसा है।

बृजभूषण ने कहा कि, मैं बेटियों का गुनाहगार नहीं हूं, कोई गुनहगार है तो वह विनेश और बजरंग है। स्किप्ट लिखने वाले भूपेंद्र हुड्डा जिम्मेदार है। लगभग पौने दो साल तक इन्होंने कुश्ती की गतिविधि को लगभग ठप कर दिया।Brij bhushan statement

उन्होंने आगे कहा कि, इन्होंने 18 जनवरी को एक साजिश शुरू की थी और मैंने कहा था कि यह एक राजनीतिक साजिश है इसमें कांग्रेस शामिल थी, भूपेंद्र हुड्डा शामिल थे, दीपेंद्र हुड्डा शामिल थे और पूरी पटकथा लिखी गई थी। यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं था। दो साल बाद यह साफ हो गया इस नाटक में कांग्रेस शामिल थी।Brij bhushan statement

बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश से पूछे सवाल

विनेश फोगाट पर तीखा हमला करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा,  ‘क्या ये सच नहीं है कि एशियन गेम्स में बजरंग बिना ट्रायल के गए थे। मैं कुश्ती के जानकारों और विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या एक खिलाड़ी एक दिन में दो वजन में ट्रायल दे सकता है? क्या वजन के बाद पांच घंटे तक कुश्ती रुकवाई जा सकती है? आप नियम की बात कर रही हैं क्या ये नियम है कि एक दिन में एक खिलाड़ी दो वेट कैटेगरी में ट्रायल दे इसमें आपने हक नहीं मारा? क्या पांच घंटे तक कुश्ती नहीं रुकवाई? क्या रेलवे के रेफरियों का इस्तेमाल नहीं हुआ? आप कुश्ती जीतकर के नहीं गई थीं, आप चीटिंग करके गई थीं, जूनियर खिलाड़ियों का हक मारकर गई थीं, भगवान ने वहीं सजा दी है आपको’Brij bhushan statement

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago