यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति ! शहरी क्षेत्रों में 2,700 स्मार्ट क्लासरूम तैयार गरीब छात्रों को भी मिलेगी आधुनिक शिक्षा

CHANNEL4 NEWS INDIA


उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पढ़ाई का स्तर सुधारने और गरीब छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार, नगर विकास विभाग द्वारा करीब 324.56 करोड़ रुपये की लागत से 2,700 से ज्यादा स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से 1,780 क्लासरूम पूरी तरह से बनकर शुरू भी हो चुके हैं, जिनमें अब रोजाना सैकड़ों छात्र डिजिटल और इंटरएक्टिव तरीके से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

गरीब बच्चों को भी मिलेगी डिजिटल शिक्षा

राज्य सरकार का मानना है कि देश का भविष्य तभी सशक्त होगा जब शिक्षा आधुनिक होगी और हर बच्चे को समान अवसर मिलेंगे। खासकर शहरी गरीब तबके के बच्चों को अबतक पारंपरिक और संसाधनविहीन पढ़ाई मिल रही थी। स्मार्ट क्लासरूम के ज़रिए अब ऐसे बच्चों को भी वही डिजिटल सुविधा मिल रही है जो किसी बड़े प्राइवेट स्कूल में होती है। यह पहल शिक्षा में समानता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इन स्मार्ट क्लासरूम्स को पूरी तरह से डिजिटल रूप दिया गया है, जिनमें इंटरएक्टिव डिजिटल बोर्ड, मल्टीमीडिया लर्निंग कंटेंट, हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम , समेत कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इस तरह के क्लासरूम से बच्चे सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे तकनीक को समझेंगे, प्रयोगशाला जैसा अनुभव लेंगे और आने वाले डिजिटल युग के लिए पहले से तैयार होंगे।

65% स्मार्ट क्लासरूम का हो रहा संचालन

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि इस योजना के आने के बाद शहरी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति दर और नामांकन में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 65% स्मार्ट क्लासरूम पूरी तरह से संचालित हो रहे हैं, और इनके सकारात्मक परिणाम साफ दिखाई दे रहे हैं। नगर विकास विभाग का लक्ष्य है कि जल्द ही शेष बचे हुए स्मार्ट क्लासरूम भी पूरी तरह तैयार हों और उनका संचालन शुरू किया जाए। योगी सरकार की यह डिजिटल पहल ना सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव ला रही है, बल्कि गरीब और वंचित तबके के छात्रों के लिए एक नया भविष्य गढ़ रही है। स्मार्ट क्लासरूम अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा का नया चेहरा बनते जा रहे हैं।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago