अहमदाबाद विमान हादसे में साजिश की आशंका ! बाबा रामदेव को तुर्की की साजिश पर शक

CHANNEL4 NEWS INDIA

12 जून को हुए अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। हादसे की वजहें अभी साफ नहीं हो पाई हैं, लेकिन जांच का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। अब इस मामले में एनआईए (NIA) और एनएसजी (NSG) जैसी शीर्ष एजेंसियों की एंट्री हो चुकी है, जिससे ये संकेत मिल रहा है कि इस दुर्घटना के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। इसी बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने इस हादसे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शक जताते हुए कहा कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने पूछा – कहीं ऐसा तो नहीं कि तुर्की ने इस हादसे के ज़रिए भारत से दुश्मनी निकालने की कोशिश की हो? रामदेव का दावा है कि तुर्की की एक एजेंसी पहले भारत में विमान मेंटिनेंस का काम करती थी, और हाल ही में उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ था। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं उसी एजेंसी ने जान-बूझकर तो कोई गड़बड़ी नहीं की? उन्होंने कहा कि भारत को अब अपने एविएशन सेक्टर में विदेशी हस्तक्षेप पूरी तरह खत्म करना चाहिए, खासकर जब बात सुरक्षा से जुड़ी हो।

हादसे में आतंकी साजिश की भी जांच

अब इस हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो कर रही है, जो तकनीकी कारणों की जांच करती है। इसके अलावा नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी जांच में जुड़ चुकी है, जो आमतौर पर आतंकी गतिविधियों की पड़ताल करती है। NIA की मौजूदगी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं इस हादसे के पीछे कोई आतंकी साजिश तो नहीं है। क्योंकि इस हादसे को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं जैसे कि विमान पूरी तरह जांचा-परखा हुआ था, फिर हादसा क्यों हुआ? क्या मेंटिनेंस में जान-बूझकर गड़बड़ी की गई थी? क्या ये किसी विदेशी एजेंसी की साजिश थी? हांलाकि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। लेकिन जांच में सभी एंगल्स को गंभीरता से देखा जा रहा है। अहमदाबाद विमान हादसे की सच्चाई अभी सामने आनी बाकी है, लेकिन जांच एजेंसियों की सक्रियता और बाबा रामदेव जैसे प्रमुख लोगों की चिंताएं यह दिखा रही हैं कि मामला बहुत ही गंभीर और संवेदनशील है। क्या यह सिर्फ एक तकनीकी दुर्घटना है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? यह आने वाले दिनों में साफ हो पाएगा।

admin

Recent Posts

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

3 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

4 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

5 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

6 hours ago

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 day ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 day ago