Categories: Uncategorized

क्या अमेरिकी दोस्त ने कराई अनवारुल अजीम अनार की हत्या?

बांग्लादेश अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के भगोड़े ‘मुख्य साजिशकर्ता’ को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद लेगा. यहां एक सीनियर ऑफिसर ने रविवार को यह जानकारी दी. पिछले हफ्ते, अनार कोलकाता में मृत मिले थे. ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की जासूसी शाखा के प्रमुख मोहम्मद हारुन उर राशिद ने हत्या के मामले की जांच के लिए कोलकाता रवाना होने से ठीक पहले रविवार को हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह टिप्पणी की.

बांग्लादेश में झिनाइदह-4 क्षेत्र से तीन बार के सांसद और सत्तारूढ़ दल अवामी लीग की कालीगंज उप जिला इकाई के प्रमुख अनार इलाज के लिए 12 मई को ढाका से रवाना हुए थे. वह अगले ही दिन कोलकाता में लापता हो गए थे. कोलकाता पुलिस के मुताबिक, परिस्थितिजन्य साक्ष्य से संकेत मिलता है कि सांसद का पहले गला घोंटा गया और उसके बाद उनके शव के टुकड़े कर विभिन्न इलाकों में फेंक दिये गए, जिन्हें बरामद किया जाना अभी बाकी है.

ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त हारुन ने कहा, “हम झिनाइदह-4 सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड के भगोड़े मुख्य साजिशकर्ता अख्तरुज्जमां शाहीन को वापस लाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगेंगे.”

हारुन ने यह भी कहा कि सांसद के बचपन के मित्र शाहीन को वापस लाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक के जरिये एक आवेदन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जासूसी शाखा की टीम सबसे पहले कोलकाता में वारदात स्थल पर जाएगी और वे जिहाद से पूछताछ करेंगे, जिसे हत्या के सिलसिले में भारत में गिरफ्तार किया गया है.

बांग्लादेश की एक अदालत ने अनार की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए शुक्रवार को तीन संदिग्धों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुंबई में कसाई का काम करने वाले एक बांग्लादेशी को इस जघन्य हत्याकांड में कथित संलिप्तता को लेकर उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार करने का दावा किया है.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

20 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago