Categories: देश

CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

पटना. इस वक्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के पुनपुन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने गए थे. वहीं जनसभा को संबोधित करने के बाद जब सीएम नीतीश कुमार वापस लौट रहे थे तभी मसौढ़ी में तेल खत्म हो जाने के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी है.

सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर का तेल खत्म होने की वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार के जरिए सड़क मार्ग से पटना लौटे हैं. ऐसे में नीतीश कुमार की सुरक्षा में इसे बड़ी चूक मानी जा रही है. वहीं इस दौरान हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के की वजह से मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. हालांकि राज्यसभा सांसद संजय झा ने मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को लेकर जो खबर मीडिया में चल रही है उसका खंडन किया है.

जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर का तेल खत्म होने के बाद पटना से सीएम के लिए गाड़ी बुलायी गयी. इसके बाद नीतीश कुमार कार पर बैठकर सड़क मार्ग से पटना लौटे हैं. वहीं नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक को लेकर फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. बता दें, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण को लेकर सीएम नीतीश कुमार लगातार अलग-अलग इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago