HC से केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग, लग गया 50 हजार का जुर्माना

Delhi Liquor Policy Scam Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके पद से हटाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता संदीप कुमार को फटकार लगाते हुए याचिका खारिज कर दी. अदालत ने याचिकाकर्ता पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. कोर्ट ने आवेदक को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह न्यायिक व्यवस्था का उपहास न उड़ाए.

हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश ने याच‍िका खार‍िज करते हुए कहा क‍ि यह जेम्स बॉन्ड की फि‍ल्म नहीं है कि बार-बार इसके सिक्वेल आते रहेंगे. इसी तरह की दो याचिकाएं पहले भी खारिज हो चुकी हैं. कोर्ट का समय बर्बाद न करें और न्यायपालिका का मखौल ना उड़ाएं, यहां पहले से ही बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे पेंडिंग चल रहे हैं. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अगर मेरे पास संविधान के अनुसार सरकार नहीं है, तो मुझे कहां जाना चाहिए? ACJ ने कहा कि कृपया यहां राजनीतिक भाषण न दें! हमें राजनीतिक पचड़े में ना डालें. यदि आप चाहें तो सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दें, इस व्यवस्था का मजाक उड़ाना बंद करें! यह आपके क्लाइंट जैसे लोगों के कारण ही है कि हम एक मजाक बनकर रह गए हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ( Delhi High Court ) ने याचिकाकर्ता से पूछा कि ऐसा कोई आदेश है कि जिसमें हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट ने किसी सीएम को हटाने का निर्देश दिया हो. कोर्ट ने आगे कहा क‍ि आप याचिका दाखिल कर कोर्ट का समय बर्बाद कर रहे हैं. हम आप पर भारी जुर्माना लगा रहे हैं. हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान याच‍िककर्ता के वकील को कहा क‍ि कोर्ट के अंदर राजनीतिक भाषण न दें. भाषण देने के लिए गली के किसी कोने में जाएं.

हाईकोर्ट ने कहा कि आपके याचिकाकर्ता राजनीतिक व्यक्ति होंगे, लेकिन कोर्ट राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के आधार पर नहीं चलता है. कोर्ट ने कहा क‍ि आपने सिस्टम का मजाक बनाया है. हम आप पर 50हजार का जुर्माना लगा रहे हैं. कोर्ट की बड़ी टिप्पणी कोर्ट ने कहा कि आप जैसे याचिकाकर्ताओं की वजह कोर्ट का बाहर मजाक बनता है.

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

23 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago