दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित रेल संग्रहालय को बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को रेल संग्रहालय के आधिकारिक ईमेल पते पर एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि परिसर में बम रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जब संग्रहालय के अधिकारियों ने बुधवार को ईमेल देखा तो उन्होंने लगभग 11 बजे स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
बता दें कि, बम का पता लगाने वाली टीम, बम निरोधक दस्ते, अग्निशमन अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने गहन तलाशी ली। इसके बाद उन्होंने इसे अफवाह घोषित कर दिया। वहीं, सूत्रों ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने इसे कुछ और संग्रहालयों को भी भेजा था।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…