नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में बम होने की कॉल मिली है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और श्वान दल मौके पर पहुंचे हैं। आधुनिक उपकरणों की मदद से रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डीसीपी (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि सुबह 8 बजे एक कॉल प्राप्त हुई। जिसमें बताया गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गेट नंबर 8 अजमेरी गेट के पास एक लावारिस नीले रंग का सूटकेस पड़ा है और उसमें बम हो सकता है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। बैग की जांच की गई, इसमें कपड़े थे। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
इससे पहले राजधानी दिल्ली में स्कूल, सरकारी कार्यालयों, एयरपोर्ट जैसी जगहों पर बम होने की झूठी धमकी के मामले सामने आ चुके हैं। 21 अप्रैल को तीन सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी द्वारका, नजफगढ़ और कापसहेड़ा स्थित एसडीएम कार्यालयों को दी गई थी। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तीनों थानों की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और श्वान दल मौके पर पहुंचें। तीनों कार्यालयों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। घंटों तलाशी अभियान के बाद इन कार्यालयों में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। इसके बाद सूचना को फर्जी करार दिया गया था।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…