चौक-चौराहों पर अलर्ट रही ट्रैफिक पुलिस, अंडरपास किए गए बंद

शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर पुरी तरीके से डटी रही, ताकि शहर में यातायात सुचारू रूप से चलता रहे और कोई हादसा न हो। तेज बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर मौजूद रहकर लोगों को दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र गुप्ता और डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक कर्मी मौजूद रहे। जलभराव वाले क्षेत्रों जैसे ओल्ड रेलवे स्टेशन अंडरपास, मेवला महाराजपुर और एनएचपीसी अंडरपास को सुरक्षा के लिहाज से अस्थायी रूप से बंद किया गया। एनएचपीसी अंडरपास पर ट्रैफिक पुलिस के जाकिर हुसैन, सिपाही रविंदर और ड्राइवर नवल किशोर ने पानी में फंसी एक कार को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि बारिश के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक और धीमी गति से चलाएं, क्योंकि इस मौसम में ब्रेक कम असरदार हो जाते हैं।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago